कर्ज माफी के बदले ‘सुपारी’: कातिल पति ने दोस्त को दिया बीवी की मौत का कॉन्ट्रैक्ट, ऐसे बेनकाब हुई साजिश

बिहार के पटना के गाजाचक महम्मदपुर में हुए माला देवी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुबोध शर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि माला देवी की हत्या उसके पति ने ही सुनियोजित साजिश के तहत करवाई थी. हत्या के पीछे 26 लाख रुपये का विवाद और पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर पति का शक मुख्य कारण बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, सुबोध शर्मा को आशंका थी कि जमीन बेचकर जो पैसे मिले हैं, वे उसकी पत्नी उसे नहीं देगी. इसके अलावा उसे यह भी शक था कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं. इन्हीं कारणों से उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. इस साजिश में उसके दोस्त कुणाल किशोर ने भी उसका साथ दिया.

11 जनवरी को महिला का शव मिला

गौरतलब है कि 11 जनवरी को माला देवी का शव जानीपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था. मृतका के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कुणाल किशोर को जहानाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. कुणाल किशोर नारायणपुर मुरारी, पाली (जहानाबाद) का निवासी है.

पुलिस ने कुणाल की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है. पूछताछ के दौरान कुणाल किशोर ने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुणाल और सुबोध शर्मा के बीच पहले से गहरी दोस्ती थी.

क्या बोले अधिकारी?

सिटी एसपी पश्चिमी भानुप्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुणाल किशोर ने माला देवी को गाजाचक महम्मदपुर में जमीन का प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया था. इसके बदले में सुबोध शर्मा ने कुणाल को पहले से दिए गए ढाई लाख रुपये के कर्ज को माफ करने और हत्या के बाद अतिरिक्त रकम देने का लालच दिया था.

11 जनवरी को माला देवी प्लॉट देखने के लिए वहां पहुंची, जहां पहले से मौजूद उसका पति सुबोध शर्मा भी था. मौका मिलते ही सुबोध शर्मा ने खुद माला देवी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |