इंदौर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही पनीर की फैक्टरी सील की गई एवं गंदगी में चल रही बेकरी किचन को बंद कराया गया।

इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी महू के संयुक्त दल द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को गवली पलासिया महू स्थित दददू बेकरी की जांच की गई एवं मैदा खोपरा बुरा बेक्ड समोसा एवं स्ट्रॉबेरी केक के नमूने लिए गए मौके पर बेकरी के किचन में गंदगी पाई जाने पर सुधार किए जाने तक कारोबार बंद कराया गया साथ ही नारायण डेयरी आकवी तहसील मऊ पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाकर पनीर ,पामोलिन तेल एवं अज्ञात सफेद पदार्थ के नमूने लिए गए मौके पर पामोलिन तेल एवं अज्ञात सफेद पदार्थ को जप्त कर किया गया साथ ही डेरी यूनिट को सुधार किये जाने तक खाद्य कारोबार बंद कराया गया। नमूने लिए मौके पर 118 लीटर किलो रिफाइंड पाम आयल एवं 40 किलो अज्ञात सफेद पाउडर सील किया गया
मौके पर प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |