शाजापुर
—–
➡️ स्वच्छता व स्वच्छ जल प्रदाय के संबंध में दिये निर्देश
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं शाजापुर जिले के प्रभारी श्री Narayan Singh Kushwah ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वच्छ जल प्रदाय शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने जल स्रोतों की गुणवत्ता जांच, पाइपलाइन सुधार एवं जल आपूर्ति की सतत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने अधिकारियों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा करते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद, डॉ. रवि पाण्डे, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur