“हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में महिलाओं की सशक्त भागीदारी, कलेक्टर किशोर कन्याल ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का उत्साह

गुना 14 जनवरी 2026
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नई चेतना 4.0 जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लखपति दीदी संवाद, पतंग महोत्सव एवं गुड़-तिल सभा तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कन्‍याल ने कहा कि प्रारंभ में लाभ कम हो सकता है, किंतु निरंतर परिश्रम से धीरे-धीरे आय एवं लाभ में वृद्धि होती है। उन्होंने जिले में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज ड्रोन दीदी, कृषि सखी जैसी पहल से महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। आत्मनिर्भरता के साथ-साथ महिलाएं समाज और जिले का नाम भी रोशन कर रही हैं।
स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने महिलाओं से नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति अपने परिवार, समाज और स्वयं के लिए बेहतर कार्य कर सकता है। कार्यक्रम में महिला समूह सदस्यों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। सोना खन्ना ने बताया कि उन्होंने “खुशी” नामक समूह बनाकर अब तक लगभग 500 महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखाया है तथा उनका लक्ष्य 1000 महिलाओं को साक्षर बनाना है।
श्रीमती सविता कश्यप ने जैविक खेती के अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रारंभ में लोगों ने मजाक उड़ाया, किंतु आज एग्रीकल्चर मास्टर ट्रेनिंग प्राप्त कर वे लगभग 125 कृषकों के साथ दो बीघा भूमि में जैविक खेती पर काम कर रही हैं।
श्रीमती किरण अहिरवार ने बताया कि सीमित शैक्षणिक योग्यता के बावजूद आजीविका मिशन से जुड़कर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए, प्राकृतिक कृषि औषधियां तैयार करना सीखा तथा नमो ड्रोन दीदी पायलट प्रशिक्षण लेकर ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवा छिड़काव का कार्य कर रही हैं। इसके साथ अन्य समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा सभी समूह की महिलाओं को तिल एवं गुड़ के लड्डू वितरित किए गए।
स.क्र. 101/01/2026 फोटो 12 से 19

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |