भोपाल में दूषित पानी को लेकर ‘जल सुनवाई’, बीमारियों के सबूत लेकर पहुंचे लोग

भोपाल : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद भोपाल में पहली बार हुई ‘जल सुनवाई’ में जनता की पीड़ा और आक्रोश साफ नजर आया. राजधानी के सभी 85 वार्डों में आयोजित इस पहल में रहवासी दूषित पानी की शिकायतें लेकर पहुंचे. कई लोग पेट और त्वचा रोग के इलाज के डॉक्टरों के पर्चे साथ लाए थे. लोगों का आरोप था कि नगर निगम टैक्स वसूली में व्यस्त है, लेकिन स्वच्छ पानी देने में विफल साबित हो रहा है.

जल सुनवाई में उमड़ा गुस्सा, 49 सैंपल लिए गए

मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई पहली जल सुनवाई दोपहर 1 बजे तक चली. इस दौरान अलग-अलग वार्डों से आए रहवासियों ने दूषित पानी की शिकायतें दर्ज कराईं. शहर के विभिन्न स्थानों के कुल 49 पानी के नमूने लिए गए. वहीं वार्ड-44 में गंदा पानी मिलने की पुष्टि होते ही तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई. नगर निगम अधिकारियों का कहना है की शहर में किसी भी जगह जल गुणवत्ता में कमी मिलने पर तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं.

बीमारी का सबूत बने डॉक्टर के पर्चे

जल सुनवाई में पहुंचे कई रहवासियों ने बताया कि दूषित पानी पीने से पेट दर्द, दस्त, एलर्जी और त्वचा रोग तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों ने डॉक्टरों के लिखे इलाज के पर्चे दिखाकर कहा कि यह बीमारियां खराब पानी की वजह से हैं. महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिनके हाथों में पोस्टर थे. प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि निगम उन्हें जहरीला पानी पीने को मजबूर कर रहा है.

आईएसबीटी में प्रदर्शन, अधिकारी नहीं पहुंचे बाहर

निशातपुरा के ब्रिज विहार सहित कई इलाकों के रहवासी दूषित पानी की शिकायत लेकर आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे. यहां नगर निगम कार्यालय के बाहर एक तरफ लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि अंदर परिषद की बैठक चल रही थी. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसके वाबजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनसे मिलने बाहर नहीं आया. इससे नाराज लोगों ने नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए. हालांकि, पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाइश देती रही, लेकिन लोग समाधान की मांग पर अड़े रहे.

इन मानकों पर होगी पानी की जांच

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि जल सुनवाई के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रंग, स्वाद, गंध, पीएच, टीडीएस, टरबिडिटी, क्लोराइड, कठोरता, रेसिडुअल क्लोरीन, कोलीफार्म और ई-कोलाई जैसे मानकों पर की जाएगी. आदमपुर छावनी, वाजपेयी नगर, खानूगांव और हरिपुरा जैसे इलाकों में पानी की गुणवत्ता खराब मिलने पर पहले ही भूजल उपयोग पर रोक लगाई जा चुकी है. निगम का दावा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |