चूड़ी पहनाने के बहाने मासूम से दरिंदगी: रायपुर की दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान अब्दुल सज्जाद अंसारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब्दुल सज्जाद की उम्र 55 साल बताई जा रही है. आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी इलाके में ही चूड़ी की दुकान चलाता था और साथ ही दुकान में चॉकलेट भी बेचता था.

आरोपी ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपनी जाल में फंसाया. बताया जा रहा है कि 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कई बार अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की. आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा.

नहाते समय चाची के सामने खुला राज

घटना का खुलासा 12 जनवरी को हुआ. मासूम बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी. जब उसकी चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. बच्ची ने बताया कि ‘चूड़ी दुकान वाला’ उसे रोज अपने साथ ले जाता था और उसके साथ गलत काम करता था. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.

बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया. सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल और प्रभावित क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती भी की गई.

सीएसपी का बयान

सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “नाबालिग बच्ची के साथ रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्ची की हालत अभी स्थिर है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.”

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में त्वरित न्याय का आश्वासन दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |