दिल्ली में सांसों पर ‘पहरा’: 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जानें कब छंटेगी जहरीली धुंध की चादर

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. राजधानी के कुछ इलाकों में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर माना जाता है. समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे द्वारका सेक्टर 8 में 409, जहांगीरपुरी में 419, नेहरू नगर में सबसे ज्यादा 426, आर के पुरम में 410 और सिरीफोर्ट इलाके में AQI 405 रिकॉर्ड किया गया.

इन इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. यहां की हवा में घुला जहर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खराब है. दिल्ली के जिन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया है. उनमें अलीपुर का AQI 335, आनंद विहार का 373, अशोक विहार का 369, आया नगर का 310 और बवाना का 363 रिकॉर्ड किया गया है. बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI 348, चांदनी चौक का 398, मथुरा रोड का 312 और कर्णी सिंह इलाके में 394 दर्ज किया गया है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

वहीं डीटीयू का AQI 362, IGI एयरपोर्ट का 313, ITO का 376, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 381, लोधी रोड का 322, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम का 330 और मंदिर मार्ग का 319, मुंडका का 377, नजफगढ़ का 334, नरेला का 332, नॉर्थ कैंपस का 347, ओखला फेज 2 का 317, पटपड़गंज का 368, पंजाबी बाग का 367, पूसा का 399, शादिपुर का 312, सोनिया विहार का 364, श्री अरविंदो मार्ग का 349, विवेक विहार का 371 और वजीरपुर का 387 रिकॉर्ड किया गया.

रेड जोन में AQI मॉनिटरिंग स्टेशन

इस तरह राजधानी के सभी AQI मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में हैं, जहां प्रदूषण की गंभीर स्थिति साफ तौर देखी जा सकती है. इन क्षेत्रों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है. प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो रही हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में कोल्ड वेव और घने कोहरा छाए रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |