प्रिया मेहरा को दोस्त तुषार ने पीटा और छत से उठाकर नीचे फेंका, पुलिस ने खोला राज

भोपाल: चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय छात्रा प्रिया मेहरा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी तुषार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले 5 दिनों से भोपाल के बाहर फरारी काट रहा था और ट्रेन के जरिए वापस लौटने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने ट्रैक कर उसे भोपाल से ही दबोच लिया.

बताते चलें 7 जनवरी को भोपाल के चुनाभाट्टी इलाके से एक सनसनी कैसे घटना सामना आई थी. जहां पर बीए की छात्रा की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था. जांच में सामने आया है कि आरोपी तुषार ने पहले प्रिया के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद उसे घर की छत से नीचे फेंक दिया था. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि

एसीपी अक्षय चौधरी के मुताबिक “चूनाभट्टी इलाके की पालिका सोसायटी से एक युवती को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल लाया गया था. हैरानी की बात यह रही कि जो युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, वही इस पूरे मामले में संदेही निकला. डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया था. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट के बाद ऊंचाई से गिरना बताया गया है. फुल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सके.”

मृतका और आरोपी की थी पहले से जान-पहचान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका प्रिया मेहरा और आरोपी तुषार के बीच पहले से जान-पहचान थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे मिलने के बहाने चूनाभट्टी इलाके के एक होमस्टे में ले गया था, जहां यह वारदात हुई.

पुलिस की कार्रवाई जारी

चूनाभट्टी थाना पुलिस आरोपी तुषार से पूछताछ कर रही है. पूरे घटनाक्रम से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं. एसीपी अक्षय चौधरी और थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्या ने बताया की “फुल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं और सख्त की जा सकती हैं.”

क्या है पूरा मामला

प्रिया मेहरा 7 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे घर से नूतन कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची. करीब ढाई घंटे बाद दोपहर 1 बजे परिजनों को जेपी अस्पताल से सूचना मिली कि प्रिया की मौत हो गई है. जांच में सामने आया कि प्रिया कॉलेज के बजाय अपने दोस्त तुषार से मिलने चूनाभट्टी इलाके के एक होमस्टे गई थी. वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट और हत्या में बदल गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |