हाई कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण के मामले में सुनवाई, अनारक्षित वर्ग में भी पदोन्नति की मांग

जबलपुर: प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां सिवनी के रहने वाले सुरेश कुमरे ने अपनी याचिका पेश की. जिसमें उन्होंने प्रमोशन में आरक्षण के नियम 11 और 12 को चुनौती दी. सुरेश कुमरे का कहना है कि अनारक्षित वर्ग में भी आरक्षित वर्ग के लोगों को मेरिट के आधार पर प्रमोशन मिलना चाहिए.

ज्वाइंट डायरेक्टर ने दायर की याचिका

सिवनी निवासी ज्वाइंट डायरेक्टर सुरेश कुमरे ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. सुरेश कुमरे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा. अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने बताया कि “मध्य प्रदेश सरकार के पदोन्नति नियम के रूल-11 आरक्षण की मूल भावना से अलग है. नियम 11 में कहा गया है कि प्रमोशन के लिए पहले आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों की सूची बनाई जाएगी. उसके बाद अनारक्षित वर्ग की सूची बनेगी.

‘सरकार का नियम आरक्षण के पुराने नियम के खिलाफ’

सुरेश कुमरे की ओर से कहा गया है कि इस नियम के तहत आरक्षित वर्ग के लोगों का हक मारा जा रहा है, क्योंकि आरक्षण का नियम कहता है कि पहले मेरिट के आधार पर एक लिस्ट बनेगी. इस लिस्ट में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग दोनों ही शामिल हो सकते हैं. जब अनारक्षित पदों पर सिलेक्शन हो जाएगा. तब आरक्षण के नियम के अनुसार अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग को उनके कोटे के अनुसार पदों में प्रमोशन देना होगा. रामेश्वर पी सिंह का कहना है कि सरकार का नियम आरक्षण के इस पुराने नियम के खिलाफ है.”

एक पद के प्रमोशन के लिए 3 गुना अधिकारी सिलेक्ट करना गलत

मामले में यह दलील दी गई कि यह नियम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है. रामेश्वर सिंह की ओर से राज्य सरकार की पदोन्नति नियम 2025 में इस बात पर भी आपत्ति जताई गई कि एक पद के प्रमोशन के लिए राज्य सरकार के नियम केवल तीन गुना अधिकारियों को सिलेक्ट करेंगे. इन्हीं में से किसी एक को प्रमोशन दिया जाएगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट कहता है कि ऐसे मामले में 5 गुना अधिकारियों को चुना जाना है. उनमें से किसी एक का प्रमोशन होना है.

दूसरे राज्यों में 5 गुना नियम का हो रहा पालन

रामेश्वर सिंह ने इस नियम के बारे में बताया कि बाकी राज्य भी पांच गुना नियम का पालन कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में एक मामले में ऐसा फैसला भी दिया है. याचिकाकर्ता सुरेश कुमार कुमरे ने पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में जाने की सलाह दी थी. याचिकाकर्ता ने 27 नवंबर 2025 को सरकार को अभ्यावेदन देकर नियमों में सुधार करने की मांग की थी. कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई.

13 जनवरी को भी होगी कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. वहीं मंगलवार यानि आज 13 जनवरी को भी प्रमोशन में आरक्षण के मामले की सुनवाई जारी रहेगी. मंगलवार को इस मामले में अजाक्स अपनी ओर से अपना पक्ष रखेगा. अभी तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आए हैं. इस बीच में अनारक्षित वर्ग के कर्मचारी संगठन सपाक्स ने भी अपनी बात रखी है. अजाक्स के साथ दूसरी कई यचिकाएं भी एक साथ सुनी जा रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |