शिक्षा के मंदिर में ‘मधुशाला’: बच्चों की छुट्टी कर हेडमास्टर ने उड़ाई चिकन-शराब की दावत, टोकने पर दिखाई दबंगई

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. क्षेत्र के हिंगोटिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर की अनुशासनहीनता ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हेड मास्टर ने स्कूल के बच्चों की दोपहर ढाई बजे ही छुट्टी कर दी और स्कूल में नॉनवेज पार्टी का आयोजन कर टिक्कड़ चिकन बना डाला.

जानकारी मिलने पर गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो स्कूल के बाहर स्कूल मैदान में धूप सेक रहे हेडमास्टर ने ग्रामीणों को यह तक कह दिया कि जो चाहे कर लो, जहां चाहे शिकायत कर लो. स्कूल में नॉनवेज पार्टी की घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शीतकालीन अवकाश और कड़ाके की शीतलहर के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे. स्कूल के हेडमास्टर अमर सिंह मीणा ने दोपहर में ही बच्चों की छुट्टी कर दी और स्कूल की रसोइ में चिकन और टिक्कड़ बनाना शुरू कर दिया.

शराब के नशे में धुत थे हेडमास्टर!

गैस पर चिकन बन चुका था और रसोइयां चूल्हे पर टिक्कड़ सेक रहा था. तभी गांव के कुछ लोग स्कूल पहुंच गए और वीडियो बना लिया. इस दौरान हेडमास्टर शराब के नशे में धुत भी नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री वरमेंदू ने मामले की गंभीरता को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित की है. टीम में हिंगोटिया, रेती और सपेरा बस्ती राउमावि के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है.

स्कूल में चार टीचर का स्टाफ

टीम को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल में हेडमास्टर समेत 4 लोगों का स्टाफ है. स्कूल में करीब 31 बच्चों का नामांकन है. शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे. जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से पूछा कि बाकी स्टाफ कहां है तो लापरवाही से हेडमास्टर ने जवाब दिया, दो टीचर बीएलओ ड्यूटी पर हैं और एक छुट्टी पर है. मैं खुद यहां स्कूल में मौजूद हूं. अब गांव वालों ने हेडमास्टर को सस्पेंड करने की मांग की है.शिक्षा के मंदिर में ‘मधुशाला’: बच्चों की छुट्टी कर हेडमास्टर ने उड़ाई चिकन-शराब की दावत, टोकने पर दिखाई दबंगई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |