शहडोल के ब्यौहारी इलाके में आतंक का पर्याय 007 गैंग, 5 बदमाश गिरफ्त में

शहडोल : शहडोल के ब्यौहारी थाना पुलिस ने आतंक का पर्याय बने 007 गैंग के 5 बदमशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस गैंग का पूरे इलाके में खौफ है. इस गैंग के नाम से लोग दहशत में आ जाते हैं. अब पुलिस का प्रयास गैंग के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने का है.

गैंग के बदमाशों ने युवक को लूटा

बीती 9 जनवरी 2026 को विकास गुप्ता ने ब्यौहारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले शाम करीब 4 बजे के बीच जैन चक्की भोगिया तिराहे के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की. इसके बाद चाकू दिखाकर ₹12 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिया. बदमाशों ने लाठी-डंडा व बेल्ट से उसके साथ मारपीट की. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गैंग में सभी बेहद शातिर बदमाश

युवक की शिकायत के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस ने कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की. पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 007 गैंग से जुड़े आरोपियों की पहचान की. इसके बाद जाल बिछाकर धर दबोचा. ये बदमाश हैं आनंद यादव. इसकी उम्र 21 वर्ष है. वह थाना सीधी के बिल्हा का रहने वाला है. प्रशांत उर्फ कान्हा यादव उम्र 22 वर्ष, ये ब्यौहारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, मोहम्मद अमीन उम्र 20 वर्ष है ये वार्ड नंबर तीन थाना ब्यौहारी का रहने वाला है.

गैंग के अन्य बदमाश भी टारगेट पर

इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा है. सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. गिरोह के कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. ट्रेनी डीएसपी और ब्यौहारी थाना प्रभारी ऋषभ चारी का कहना है “क्षेत्र में इस गैंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों पर एक्शन लिया गया और गैंग के कई आरोपियों को पकड़ा गया है. फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.”

ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से 007 गैंग की दहशत है. ये गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है. इस गैंग की सोशल मीडिया पर जारी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |