रेत माफिया ने किया वन अमले पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, डंपर छुड़ा ले गए

श्योपुर/शहडोल : मध्य प्रदेश में खनन माफिया बेलगाम हैं. प्रदेश के हर कोने से खनन माफिया द्वारा हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला श्योपुर का है. वीरपुर में रेत माफिया का आतंक है. माफिया के गुर्गों ने वन विभाग की टीम पर उस समय हमला कर दिया, जब टीम ने रेत से भरा डंपर को पकड़ने की कोशिश की. डंपर को रेत माफिया ने छुड़ाया और शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. हमले में वन अमले के कर्मचारी घायल हुए हैं.

श्योपुर के श्यामपुर की घटना

वन अमले पर हमले की घटना रविवार की है. मुरैना-श्योपुर रोड़ पर गौशाला के पीछे श्यामपुर क्षेत्र में यह घटना हुई. फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया “वह गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेत से भरा डंपर जा रहा है. उन्होंने टीम के साथ डंपर का पीछा किया और रोकने की काफी कोशिश की.”

रेंजर दीपक शर्मा के अनुसार “डंपर चालक तेजी से वाहन को लेकर भागा. इसी दौरान मुरैना के रहने वाले हेमेंद्र रावत, रविंद्र रावत, छोटे रावत, हरकेश रावत और धारा सिंह रावत मौके पर पहुंच गए. रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया. वीरपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है “5 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 132 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.”

शहडोल में पुलिस हिरासत से भागा बदमाश

शहडोल में एक आरोपी को पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह पुलिस को ही चकमा देकर फरार हो गया. एसपी ने लापरवाही करने पर दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है. यहां अमरजीत बैगा पर कबाड़ चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं. उसे न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था.

इसी दौरान कोर्ट परिसर में मौका पाते ही आरोपी फरार हो गया. ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मनोज बैग और हनुमान सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है. शहडोल एसपी राम जी श्रीवास्तव का कहना है “लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.”

शहडोल में पुलिस हिरासत से भागा बदमाश

शहडोल में एक आरोपी को पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह पुलिस को ही चकमा देकर फरार हो गया. एसपी ने लापरवाही करने पर दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है. यहां अमरजीत बैगा पर कबाड़ चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं. उसे न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था.

इसी दौरान कोर्ट परिसर में मौका पाते ही आरोपी फरार हो गया. ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मनोज बैग और हनुमान सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है. शहडोल एसपी राम जी श्रीवास्तव का कहना है “लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |