भेड़पालकों का चलता फिरता ATM, सालभर में आराम से 3 लाख तक मुनाफा

सीधी : अक्सर किसानों की शिकायत रहती है कि उन्हें फसल के सही दाम नहीं मिलते. किसानों की पीड़ा ये भी रहती है कि उन्हें मौसम पर निर्भर रहना पड़ता है. कभी सूखा पड़ जाता है तो कभी ज्यादा बारिश से फसल नष्ट हो जाती हैं. किसान पूरी तरह से खेती पर डिपेंड रहते हैं. इसलिए फसल नष्ट होने पर उनके सामने जीवनयापन की बड़ी समस्या आ जाती है. ऐसे में किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन की सलाह दी जाती है.

भेड़पालन से दिखाई किसानों को राह

सीधी के भेड़पालक अजोध्या प्रसाद पाल ऐसे किसानों के लिए एक उदाहरण बन गए हैं, जो केवल खेती पर डिपेंड रहते हैं. अजोध्या प्रसाद बताते हैं “कई सालों की मेहनत के बाद अब वह भेड़पालन से ठीकाक कमाई कर लेते हैं.”

चुरहट क्षेत्र के भेलकी गांव के किसान अजोध्या प्रसाद पाल ने साबित कर दिया है कि यदि सही योजना, धैर्य और मेहनत हो तो परंपरागत पशुपालन भी मुनाफे का बड़ा जरिया बन सकता है. बीते करीब 50 वर्षों से भेड़पालन कर रहे अजोध्या प्रसाद आज न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा भी बन चुके हैं.

अजोध्या प्रसाद के पास देसी नस्ल की 75 भेड़ें

अजोध्या प्रसाद ने भेड़पालन की शुरुआत बेहद छोटे स्तर से की थी. उन्होंने केवल एक देसी नस्ल की भेड़ से अपने इस सफर की नींव रखी. समय के साथ अनुभव बढ़ता गया और आज उनके पास लगभग 75 देसी नस्ल की भेड़ें हैं. यही भेड़ें उनकी नियमित आय का मुख्य साधन हैं.

खास बात यह है कि उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए मंडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. खरीदार खुद उनके घर तक पहुंच जाते हैं और भेड़ों के बच्चे हाथों-हाथ बिक जाते हैं.

सालभर में 30 भेड़ बेचते हैं अजोध्या प्रसाद

अजोध्या प्रसाद पाल बताते हैं “हर साल औसतन 30 भेड़ों के बच्चे बिक जाते हैं, जिससे अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है. भेड़पालन कठिन काम नहीं है, बस नियमित देखभाल और सही प्रबंधन जरूरी है. वह देसी नस्ल की भेड़ों को सबसे बेहतर मानते हैं, क्योंकि ये स्थानीय मौसम के अनुकूल होती हैं, बीमार कम पड़ती हैं और इन पर खर्च भी कम आता है. स्थानीय चारा, हरा चारा और सूखा भूसा इनके लिए पर्याप्त होता है.”

एक साल में ही भेड़ बेचने लायक हो जाती है

अजोध्या प्रसाद बताते हैं “अच्छी देखभाल से 1 साल में भेड़ बेचने लायक हो जाती है. एक अच्छी देसी भेड़ 7 से 8 हजार रुपये तक बिक जाती है. वे हर छह महीने में औस्तन 18 भेड़ बेच लेते हैं, जिससे पूरे साल आमदनी बनी रहती है. 12 महीने में भेड़ बेचने लायक हो जाती है. एक अच्छी देसी भेड़ 7 से 8 हजार रुपये तक बिक जाती है. वह हर छह महीने में 15 से 20 भेड़ बेच लेते हैं.”

भेड़ों का रखरखाव भी आसान

सीधी जिला पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ.एमपी गौतम के अनुसार “भेड़ों के लिए साफ, खुली और हवादार जगह बेहद जरूरी है. दिन में चराई और रात में सुरक्षित बाड़ा भेड़ों को स्वस्थ रखता है. सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए बाड़े को ढंकना और सूखा बिछावन देना जरूरी होता है, खासकर छोटे मेमनों के लिए.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |