हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोमनाथ: PM मोदी ने साझा किया भक्ति और भव्यता का संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की. यहां पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत हुआ. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमनाथ शाश्वत दिव्यता की एक ज्योति के रूप में खड़ा है. इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है.

पीएम मोदी ने यहां की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने लेजर लाइट शो और यहां सांस्कृतिक दिव्यता में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला. इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया. सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है.

‘ॐ हमारे वेदों का सार हैं’

पीएम मोदी ने ॐ का सार बताते हुए कहा कि ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है. ॐ ही ध्यान का मूल है और योग का आधार है. ॐ ही साधना में साध्य है. ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है. ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं. आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला. उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है. ॐ तत् सत्.

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमानपर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने पर एक साथ आया है.गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं. सरकारी बयान के मुताबिक, करीब 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |