छतरपुर में वाटर फिल्टर प्लांट की लैब में कराई टेस्टिंग, घर-घर जाकर भी करें जांच

छतरपुर : इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में पेयजल वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. छतरपुर में भी कलेक्टर ने पूरे जिले में पानी के सैंपल लेने और जांच करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही पानी की टंकी, पाइप लाइनों की सुरक्षा और सफाई के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खुद छतरपुर के फिल्टर प्लांट पर जाकर निरीक्षण किया.

अफसरों को चेतावनी- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

इंदौर कांड से सबक लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल अचानक शहर में सप्लाई होने वाले पानी के फिल्टर प्लांट पर निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पानी के स्रोतों एवं बिछाई गई लाइनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा “अपने इलाकों में पानी की सप्लाई बेहतर हो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी.” एडीएम मिलिंद नागदेवे, सीएमओ छतरपुर माधुरी शर्मा, उपयंत्री, सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारी इस मौके पर साथ रहे.

फिल्टर प्लांट की लैब में देखी टेस्टिंग

छतरपुर कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट की प्रयोगशाला में जल शुद्धिकरण से संबंधित विभिन्न परीक्षण कराए, जिनमें पीएच टेस्ट, टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) तथा टर्बिडिटी (जल में मैलापन) आदि जांचे गए. CMO माधुरी शर्मा ने कलेक्टर को बताया “क्लियर वाटर रिजर्वायर (सीडब्ल्यूआर) से 14 ओवरहेड टैंक (ओएचटी) के माध्यम से शहर में जल आपूर्ति की जाती है.”

कलेक्टर ने सीडब्ल्यूआर एवं ओएचटी में जल की नियमित सैंपलिंग कराने तथा उसकी रिपोर्ट सप्ताह में एक बार पीएचई विभाग को भेजने के निर्देश दिए.

घर-घर जाकर पेयजल की जांच कराएं

कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ से कहा “शहरी क्षेत्र के घर-घर जाकर पाइल लाइनों में लीकेज की विशेष रूप से जांच कराएं.” साथ ही जांच के बाद सूचित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा “नालियों के नक्शे निकलवाकर नालियों के पास स्थित पाइपलाइनों की प्राथमिकता से टेस्टिंग कराने तथा पुरानी पाइपलाइन वाले वार्डों में विशेष सैंपलिंग कराए, कर्मचारियों की टीम बनाकर घर-घर पहुंचने वाले पेयजल की जांच कराई जाए, जिसमें जल की शुद्धता, गंध आदि का परीक्षण किया जाए.”

पानी की टंकियों और पाइपलाइन का सर्वे होगा

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया “जिले की सभी नगरपालिका को निर्देशित किया गया है जितनी भी जल आपूर्ति होती है, जितनी पानी की टंकी हैं, पाइप लाइन हैं, सबका सर्वे कराएं. जितने प्लांट हैं और सप्लाई के पॉइंट है, सबके सैंपल लें. शिकायतों के लिए नंबर भी जारी किया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |