पन्ना के महामती प्राणनाथ मंदिर में धर्म ध्वज की पूजा-अर्चना, परंपरा बहुत प्राचीन

पन्ना : प्राणनाथ समुदाय का दुनिया में सबसे बड़ा मंदिर पन्ना में है. मंदिर की स्थापना महामति श्री 1008 प्राणनाथ जी ने करवाई थी. महामती प्राणनाथ भगवान 1740 में पन्ना आए थे, तब उन्होंने यहां पर बांग्ला जी मंदिर के बगल में धर्म का झंडा स्थापित करवाया था, जो आज भी 400 वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी सुरक्षित है. इस झंडे की भक्त पूजा-अर्चना करते हैं. प्राणनाथ संप्रदाय के पूरे विश्व में अनुयाई पन्ना पहुंचकर इस झंडे को प्रणाम करके अपना सौभाग्य मानते हैं.

लकड़ी एवं तांबे का बना झंडा

महामती प्राणनाथ मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध शर्मा बताते हैं यह धर्म का झंडा है, जो महामती प्राणनाथ भगवान ने स्थापित करवाया था. इस झंडे के अंदर लकड़ी है और बाहर से तांबे का वर्क है. ऊपर से सोने की कोटिंग है. यह झंडा 400 वर्ष पहले स्थापित करवाया गया था. मंदिर बनने के पहले यह झंडा महामती प्राणनाथ भगवान ने लगाया था, जो आज भी लगा हुआ है. देश-विदेश से प्राणनाथ धर्म के अनुयायी यहां आते हैं और झंडे को प्रणाम करते हैं.

दशहरे पर बदलता है ध्वज

मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध शर्मा बताते हैं “इस ध्वज को प्रतिवर्ष दशहरे पर्व के दौरान बदला जाता है. जब यहां पर विशेष पूजा अर्चना होती है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं. दशहरे पर लाखों की संख्या में भक्त आते हैं.” हरीश भाई गुजरात के दाहोद जिला से श्रद्धालु पन्ना पहुंचे हैं. उन्होंने बताया “पन्ना धाम हमारे लिए मुक्तिधाम है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |