नर्मदापुरम में ईडी का एक्शन, रेत कंपनी के कर्मचारी के घर पर देर रात तक चली कार्रवाई

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड स्थित मंगलमय कॉलोनी में रेत कंपनी में काम करने वाले एक शख्स के घर पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कार्रवाई की. 5 सदस्य टीम की सुबह से देर रात तक इस कारवाई की जानकारी आस पड़ोस वालों को भी नहीं लगी. ईडी की टीम ने बैंकों के लेनदेन, पासबुक, सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की. देर रात तक कार्रवाई करने के बाद ईडी की पांच सदस्य टीम कार मे बैठकर रवाना हो गई.

ईडी टीम ने की बैंकों के लेनदेन, पासबुक, सहित अन्य दस्तावेजों की जांच

ईडी की टीम ने रेत कंपनी के कर्मचारी के मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान घर के सदस्यों को बाहर जाने नहीं दिया, न ही बाहर से आने वाले लोगों को भी घर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. देर रात तक घर के बाहर बंदूक लेकर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे जो किसी को भी आसपास घूमने तक नहीं दे रहे थे.

वहीं रेत कंपनी के कर्मचारी के अनुसार वह करीब 22 सालों से रेत से जुड़ी कंपनियों में काम करते आ रहे हैं. वह वर्तमान में पावर मेक कंपनी में रेत नाके पर काम कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें करीब 15 हजार रुपए की सैलरी मिल रही है. इससे पहले वह आरकेटीसी कंपनी में काम कर रहे थे.

रेत का अवैध खनन करती मिली पनडुब्बी को जलाकर किया खाक

शिवपुरी: खनिज विभाग के अधिकारियों ने करैरा के दबरासानी में गुरुवार शाम रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए वहां एक पनडुब्बी को जलाकर नष्ट कर दिया. इसके अलावा वहां से रेत का अवैध स्टाक भी जब्त किया गया है. खास बात यह है कि रेत के अवैध खनन पर होने वाली इस कार्रवाई की सूचना पहले से ही माफियाओं को लग गई, जिसके चलते माफिया अपने डंपरों को लेकर भागने में सफल रहे.

रेत माफिया पनडुब्बी को नदी से निकालने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान टीम के पहुंचने पर वे वहां से भाग खड़े हुए. पनडुब्बी स्थल के पास ही रेत के दो ढेर लगभग 100 घन मीटर एवं 60 घन मीटर कुल 160 घन मीटर खनिज रेत को जब्त किया गया. मामले में प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने बताया कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |