सरेआम कत्लेआम: पुरानी दुश्मनी में ‘डेथ वारंट’, घेरकर मार डाला गया दंपत्ति; दहल गया इलाका

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 5 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को ईंट भट्टों के नजदीक आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारकर पुलिस ने बीते गुरुवार की शाम को आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी थी. घटना जिले के एमीगनूर मंडल के कंदनाथी गांव की है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

डीएसपी भार्गवी के नेतृत्व में सीआई चिरंजीवी और एसआई श्रीनिवास ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।. मंडल के वेंकटगिरी गांव के पास ईंट भट्टों के नजदीक छिपे आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अचानक छापा मारा. डीएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 20 लोग शामिल थे, जिनमें से 12 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

बदले की भावना से दिया गया था हत्याकांड को अंजाम

पुलिस जांच में पता चला कि दंपति की हत्या के पीछे दो साल पुरानी बदले की साजिश थी. 2024 में कंदनाथी गांव में पानी के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बिक्की रवि और बिक्की नरसिम्हुलु की हत्या उनके परिवार वालों के हमले में हो गई थी. इस घटना के बाद आरोपियों के परिवार वाले डर के मारे गांव छोड़कर चले गए थे.

लगभग दो साल तक अलग-अलग जगहों पर छिपने के बाद वह हाल ही में दशहरा मनाने के लिए कंदनाथी लौटे थे. गांव में आने के बाद से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखे हुए आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों की हत्या का बदला लेने की सुनियोजित योजना बनाई थी.

पहले बनाई पूरी योजना फिर घटना को दिया अंजाम

योजना के अनुसार 5 जनवरी को आरोपियों ने सबसे पहले गोविंदु परिवार पर हमला किया, जो खेत में काम करके ट्रैक्टर से लौट रहे था. बाद में उन्होंने घर पर मौजूद परमेश और खेत में मौजूद वेंकटेश पर लाठियों, चाकुओं और फावड़ों से बेरहमी से हमला किया और उनकी हत्या कर दी.

डीएसपी भार्गवी ने बताया कि कंदनाथी गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्थिति पूरी तरह से शांत नहीं हो जाती और कोई अप्रिय घटना नहीं होती, तब तक गांव पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेगा. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |