छिंदवाड़ा में ट्रेनी कांस्टेबलों ने दिखाए गजब करतब, मैदानी सुरक्षा के लिए तैयार हुए जवान

छिंदवाड़ा: पीटीएस 8वीं वाहिनी SAF ग्राउंड छिंदवाड़ा में नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा मौजूद रहे. जिन्होंने परेड की सलामी लेकर जवानों को प्रमाण पत्र दिए. आईजी प्रमोद वर्मा ने नव आरक्षकों को देश प्रेम, अपने काम और जिंदगी को लेकर मंत्र दिया.

दीक्षांत समारोह में जवानों ने दिखाए करतब

8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, छिन्दवाड़ा में आयोजित 14वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह हुआ. इस मौके पर प्रमोद वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षण पूरा कर चुके नवआरक्षकों ने अनुशासन, साहस व दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. नव आरक्षकों द्वारा दिखाए गए ब्लाइंड फोल्ड वेपन हैंडलिंग व बैंड डिस्प्ले ने लोगों का खासतौर पर आकर्षित किया.

नव आरक्षकों ने कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रैक्टिस के माध्यम से अपने प्रशिक्षण कौशल, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा ने परेड का निरीक्षण कर नवआरक्षकों की सराहना की. उन्हें राष्ट्र सेवा व जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि विशेष सशस्त्र बल का प्रशिक्षण अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का सशक्त आधार तैयार करता है.

72 नव आरक्षकों की हुई ट्रेनिंग,पुलिस में शामिल

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया “नव आरक्षकों का 14वां दीक्षांत समारोह था. जिसमें 72 सिपाहियों ने 1 साल तक ट्रेनिंग ली. अब ये मध्य प्रदेश पुलिस में जाएंगे. 1 साल तक इन्हें पीटीएस में पुलिस में किए जाने वाले कामों से रूबरू कराया गया, ताकि यह बेहतर तरीके से पुलिसिंग कर सकें और समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकें.

पुलिस की रीढ़ होती है आरक्षक की टीम

आईजी प्रमोद वर्मा ने आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की हर कार्यप्रणाली और विवेचना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी आरक्षक होते हैं. इसलिए इन्हें फील्ड से लेकर हर तरह की जानकारी दी जाती है. यह समझ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी आरक्षकों को कहा है कि आप फील्ड में जाकर बेहतर काम कर नया आयाम हासिल कर सकते हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |