योगी सरकार का ‘हंटर’: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के दोषियों पर होगी बुलडोजर वाली कार्रवाई

 उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अप्रैल 2025 में हुई परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई है और इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसके बाद योगी सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है. अब इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 910 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आयोजित की गई थी. परीक्षा 16-17 अप्रैल को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के दौरान अनियमितता, धांधली की खबरें सामने आईं थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच कराई थी.

मॉडरेशन के दौरान निकाले पेपर

एसटीएफ ने जांच के दौरान पाया कि फर्जी क्वेश्चन पेपर तैयार कर अभ्यर्थियों से ठगी की गई थी. फर्जीवाड़ा करने वाले इस गैंग का भी पर्दाफाश हुआ था. 20 अप्रैल 2025 को एसटीएफ ने इस मामले में तीन आरोपियों महबूब अली, बैजनाथ पाल और विनय पाल को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी महबूब अली तत्कालीन आयोग अध्यक्ष का गोपनीय सहायक रह चुका था. महबूब ने ही मॉडरेशन प्रोसेस के दौरान कई सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन पेपर निकाल लिए थे

डेटा एनालिसिस से खुले बड़े राज

आरोपी महबूब को हिरासत में लेने के बाद एसटीएफ ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया. उसने और उसके दूसरे साथियों ने क्वेश्चन पेपर को कई अभ्यर्थियों को मोटी रकम वसूलकर उपलब्ध कराए थे. एसटीएफ की जांच और डेटा एनालिसिस करने के बाद हमबूब के कबूलनामे की पुष्टि हुई है. इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और उनके मोबाइल नंबरों की डिटेल्स निकाली गईं. इस प्रोसेस से यह तय हो गया कि एग्जाम के दौरान गोपनीयता भंग हुई है. जिसके बाद योगी सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है. हालांकि आयोग को जल्द से जल्द फिर से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |