बेंगलुरु जा रही फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मासूम को सांस लेने में हुई तकलीफ

इंदौर: जयपुर से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. जयपुर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही 1 साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का प्राथमिक इलाज किया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन ने बताया कि 1 साल के बच्चे को फ्लाइट में सफर करने के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई थी.

बेंगलुरु जा रही फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने मंगलवार की शाम 5.30 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी. इस फ्लाइट को रात 8.10 पर बेंगलुरु पहुंचना था. उड़ान भरने के दौरान कुछ देर बाद ही फ्लाइट में मौजूद 1 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई. परिजन ने तुरंत एयर होस्टेस को इसकी सूचना दी.

इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि “शाम 7.30 बजे के लगभग विमान पायलट ने इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान की इमरजेंसी मेडिकल लैंडिंग की अनुमति मांगी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए फ्लाइट को तत्काल लैंडिंग की अनुमति दे दी. इस दौरान तुरंत एयरबेस पर ही डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई.”

एक साल के बच्चे की बिगड़ी थी तबीयत

इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाइट में एक साल के बच्चे मोहम्मद अबरार की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी. फ्लाइट के लैंड होते ही उसमें मौजूद एक साल के बच्चे को डॉक्टरों की टीम ने एयरपोर्ट पर ही सीपीआर दिया लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई. बच्चे को लेकर परिजन और डॉक्टर नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

डॉक्टरों के अनुसार फ्लाइट में बैठने से पहले ही बच्चे की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. बच्चे को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार था और उसकी उम्र 1 साल थी. वह अपने माता-पिता के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर जा रहा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |