कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नर्मदा प्रकटोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा सेठानी घाट सहित विभिन्न घाटों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर

सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन किये जाने के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्‍यक दिशा निर्देश

नर्मदापुरम।।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मंगलवार को 25 जनवरी को आयोजित होने वाले नर्मदा प्रकटोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सेठानी घाट पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलमंच, सर्किट हाउस से जलमंच तक मुख्य अतिथि के जलमार्ग, कंट्रोल रूम, अस्थायी अस्पताल हेतु तिलक भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, एडीएम श्री राजीव रंजन पांडे, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक राजन, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह, सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित किया कि घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, अतः साज-सज्जा एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ संपन्न कराई जाएं।

उन्होंने नर्मदा प्रकटोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले विभिन्न सेक्टरों की रूपरेखा, बैठक व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए बेरी कटिंग एवं मार्किंग की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य कार्यक्रम के प्रसारण हेतु लगाई जाने वाली स्क्रीन की टेस्टिंग समय रहते कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जलमार्ग के माध्यम से सेठानी घाट, पर्यटन घाट, पोस्ट ऑफिस घाट, विवेकानंद घाट, गोंदरी घाट एवं सर्किट हाउस घाट का निरीक्षण कर मुख्य आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में होमगार्ड, नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी नियत करने के भी निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |