ग्वालियर मेला द्वार पर युवक को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रूह कंपाने वाला CCTV फुटेज

ग्वालियर : ग्वालियर व्यापार मेला द्वार के ठीक सामने सड़क हादसे में युवक की मौत के 24 घंटे बाद परिजनों ने शव रखकर घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर हुई मौत के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपी वाहन चालक को गिरफ़्तार किया है न ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों समझाइश के बाद मुश्किल से 3 घंटे बाद चक्काजाम खत्म हो सका.

नौकरी के लिए मेले में इंटरव्यू देने गया था युवक

ग्वालियर व्यापार मेले में नौकरी की तलाश में इंटरव्यू देने आए मुकेश को नहीं पता था कि ना उसे नौकरी मिलेगी ना घर वापसी होगी. क्योंकि मेला पार्किंग से परिसर तक का सफर उसके जीवन का आखिर सफ़र बनने वाला था. मुकेश कुशवाह प्राइवेट स्कूल में टीचर था और अतिरिक्त समय में इनकम के लिए ग्वालियर व्यापार मेले के एक शोरूम पर इंटरव्यू देने आया था. उसने पार्किंग में अपनी बाइक लगायी और मेले की ओर चल दिया.

कार की टक्कर से 15 मीटर दूर गिरा युवक

पार्किंग एरिया से निकालकर जैसे ही मुकेश सड़क पार करने लगा तो इसी बीच तेज रफ़्तार लक्ज़री कार ने उसे टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 15 मीटर दूर तिराहे गोलंबर पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी आरोपी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची पतासाजी कर मृतक के परिजनों को सूचित किया.

पुलिस पर फूटा परिजन का गुस्सा

मंगलवार को मृतक के परिजन शव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया. परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने घटना के घंटों बाद भी पोस्टमार्टम नहीं कराया. एक्सीडेंट करने वाले वाहन या वाहन चालक को पकड़ने की कोई कोशिश 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं की गई.

मृतक मुकेश कुशवाह के साढ़ू शुभम शिंदे ने बताया ” हादसा इतना भीषण था कि मुकेश की 8 पसलियां टूटी. दिमाग़ की नस फट गई और पूरी खोपड़ी खुल गई. मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन प्रशासन की लापरवाही देखिए कोई कार्रवाई नहीं की गई. सीसीटीवी लगे हैं लेकिन पुलिस गाड़ी का पता नहीं लगा पायी.”

पीड़ित परिजनों की मांगों पर आश्वासन

ग्वालियर सीएसपी अतुल सोनी का कहना है “सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सूचन मिली थी कि अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जो अपनी बाइक पर्किंग में लगा कर जा रहा था. डिवाइडर में टकराने से उसकी मौत हो गई है. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और मर्ग कायम किया गया.”

“शाम का समय हो चुका था तो अस्पताल नियम के अनुसार बिना परिजन की मौजूदगी पोस्टपार्टम नहीं किया जा सकता था. इसलिए मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंपा गया. पीड़ित परिजनों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |