इंदौर में दूषित पानी से मौतों की सॉलिड वजह अब आई सामने, सरकार ने किया कन्फर्म

इंदौर : भागीरथपुरा के पेयजल में जानलेवा संक्रमण क्यों और कैसे हुआ? इस पर अब राज्य ठोस निष्कर्ष पर पहुंची है. सर्वे के बाद पता चला है कि एक्यूट डायरियल डिजीज का आउटब्रेक भागीरथुरा में हुआ. इसी कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े. इनमें से कई लोग मौत का शिकार हुए. इंदौर के भागीरथपुरा में फैले संक्रमण की जांच ओर सर्वे के 15 दिन बाद राज्य सरकार ने इसी नतीजे पर पहुंची है.

स्टेट सर्विलस टीम ने किया सर्वे

इंदौर के प्रभावित भागीरथपुरा में बीते 02 दिन से स्टेट सर्विलस टीम के सर्वे कर रही थी. राज्य के सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अश्विन भगवत ने दावा किया ओपीडी में मरीज की संख्या और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर स्थिति को नियंत्रण में माना जा सकता है. भागीरथपुरा में तरह-तरह के पानी की सप्लाई होने के कारण एक्यूट डायल डिजीज का प्रकोप पूरे इलाके में फैला, जिसके कारण यह स्थिति बनी.

अब घटने लगी मरीजों की संख्या

सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अश्विन भगवत ने बताया जिस तरह दूषित पानी की सप्लाई रोककर साफ और उपचारित पानी का वितरण किया गया, उससे मरीजों की संख्या में कमी आई. इसके अलावा रैपिड डायग्नोस्टिक किट में एंटीबायोटिक दवाई और पानी के शोधन के लिए की गई व्यवस्था भी कारगर सबित हुई है. संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को भी डिटेक्ट किया गया है, जिसका संक्रमण काल 5 से 7 दिन का था. इसीलिए अब संक्रमण की दर घट रही है.

भागीरथपुरा में कई टीमों ने की सैंपलिंग

उन्होंने बताया राज्य की सर्विलेंस सर्विलेंस टीम के अलावा आईसीएमआर कोलकाता और एनसीडीसी (राष्ट्रीय रोग निगरानी संस्थान) के टीम ने भी सैंपलिंग की है. भागीरथपुरा क्षेत्र में कोलकत्ता, दिल्ली और भोपाल से आये विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम कार्य कर रही है. पानी की टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. क्षेत्र में स्थित सभी बोरिंगों का क्लोरिनेशन किया जायेगा.

भागीरथपुरा में क्लोरिनेशन का काम तेज

बीमारी फिर से फैल सके, इसके लिए घरों के बेसमेंट में बने होज को क्लीन कर क्लोरिनेशन किया गया है. क्षेत्र के 5000 लोगों के सर्वे के लिए के लिये भागीरथपुरा के पूरे क्षेत्र को 30 से अधिक बीटों में बांटा गया. हर बीट में कर्मचारियों और नागरिकों के साथ मिलकर क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि मौके पर फिर पहले जैसी स्थिति ना बने.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |