इंदौर में दूषित पानी का शिकार 2 बच्चों को हैजा, डायरिया के 20 मामले आए सामने

इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण 16 लोगों की मौत का आरोप है. वहीं, दो बच्चों में हैजा और 20 मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई है. हैजा के मरीज दोनों बच्चों की उम्र 3 साल है जो फिलहाल चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती हैं. दूषित पानी का मामला उजागर होने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के भी संक्रमित होने का मामला सामने आया था. जिनमें पूर्व में दो बच्चों की मृत्यु हो चुकी है. भर्ती कराए गए कुल 34 बच्चों में से 25 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि 9 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.

3 साल के 2 बच्चे हैजा से पीड़ित
अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. एके शाक्य के मुताबिक, ”भर्ती किए गए बच्चों को आमतौर पर पेट दर्द उल्टी दस्त की शिकायत थी. इन बच्चों में न्यूनतम 2 महीने से लेकर 14 साल के बच्चे एडमिट किए गए थे. हालांकि अधिक उम्र के बच्चों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. यहां बच्चों की जांच के बाद उन्हें डायरिया आधारित बीमारी की पुष्टि हुई है. इन बच्चों को ईकोलाई और अन्य संक्रमण पाया गया है. इसके अलावा दो बच्चे ऐसे हैं जिन्हें हैजा की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जो खतरे से बाहर हैं.

डॉ. एके शाक्य ने बताया, ”जो 25 बच्चे डिस्चार्ज हुए हैं वह भी अब स्वस्थ बताए गए हैं. हालांकि उनके परिजनों को भी पूरा उपचार लेने और खानपान में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.” बीते दिनों इन्हीं बच्चों में से आव्हान नामक एक 6 महीने के बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई थी. इसके अलावा एक अन्य बच्चों की भी मौत दूषित पानी से हो बताया गया था. लेकिन अब फिर दो बच्चों को हैजा होने का पता चला है तो अन्य बच्चों को लेकर भी अब ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

स्क्रीनिंग के दौरान डायरिया के 20 नए मरीज मिले
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में 9,000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग के दौरान डायरिया के 20 नए मरीज मिले हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने पीटीआई को बताया, ”स्वास्थ्य टीमों ने भागीरथपुरा में चल रहे सर्वे के दौरान 2,354 घरों के 9,416 लोगों की जांच की, जहां दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो चुकी है, और डायरिया के 20 नए मामलों की पहचान की है. इस प्रकोप के बाद अब तक 398 मरीज़ों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. इनमें से 256 मरीज़ ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं.

जांच के लिए कोलकाता से पहुंची टीम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने कहा कि, ”स्वास्थ्य संकट की जांच के लिए कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स (NIRBI) की एक टीम इंदौर पहुंची है. NIRBI के विशेषज्ञ इस प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहायता दे रहे हैं.” प्रशासन ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की है. मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मरने वालों की संख्या 10 बताई थी, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि डायरिया के प्रकोप से छह महीने के बच्चे सहित 16 लोगों की मौत हुई है.

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
मौतों पर बढ़ते गुस्से के बीच, कांग्रेस ने पूरे मध्य प्रदेश में घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और इंदौर की घटनाओं के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते समय ‘घंटा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धमकी दी है कि अगर पार्टी की सुधार उपायों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 11 जनवरी को आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव और संबंधित नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |