हर शहर में मेडिकल कॉलेज का रोडमैप, जंबो बजट की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार

मंदसौर: फरवरी में मध्य प्रदेश का बजट 2026-27 पेश हो सकता है. प्रदेश के विकास के लिए अगले महीने पेश होने वाले बजट को लेकर वित्त विभाग ने बजट 2026 के खाके को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस साल के बजट में आम लोगों की मांग को लेकर सरकार ने इस साल भी प्रदेशवासियों की सलाह और सुझाव को शामिल करते हुए नए बजट को तैयार किया है. इस बजट को पिछले साल की तुलना में और भी बड़ा और जंबो बताया जा रहा है.

लोगों के मशवरे और मांग के मुताबिक बना बजट
हालांकि बजट की पेशकश से पहले इसके दस्तावेज और कार्य योजना पूरी तरह गोपनीय रहते हैं. लेकिन बजट तैयारी के आखिरी मौके पर मंदसौर दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश के वित्त मंत्री भी है. उन्होंने बताया कि, ”इस बार का बजट भी पिछले साल की तरह आम लोगों के राय मशवरे और मांग के अनुरूप बनाया गया है.”

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
उन्होंने कहा कि, ”इस साल का बजट पिछले साल के 4 लाख 21 करोड़ रुपए की तुलना में और भी जंबो बजट होगा. वर्ष 2028 में प्रदेश में सिंहस्थ का आयोजन होने वाला है. इस लिहाज से सरकार, प्रदेश के तमाम धार्मिक और लोक उपयोगी संस्थाओं का पूरा विकास करेगी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार आने वाले 3 सालों में प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज भी खोलेगी.

मध्य प्रदेश में नए औद्योगिक होंगे विकास
उन्होंने बताया कि, ”नए मेडिकल कॉलेज खुलने से हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लोगों को और भी आसानी होगी. उन्होंने कहा कि, ”आगामी 2 सालों के भीतर किसानों और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण से प्रदेश में नए औद्योगिक विकास की भी शुरुआत की जाएगी. इस साल का बजट सर्वहारा वर्ग के लिए एक अच्छा बजट होगा. माना जा रहा है कि बजट 2026-27 में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिलाओं और युवाओं पर फोकस होने की उम्मीद है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |