जमीन सूंघी, जीभ निकाली फिर आंखें दबाईं, बाघ का अजब-गजब रिएक्शन, पर्यटक हुए हैरान

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों का गढ़ है. अक्सर ही बाघों के वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक खास बात ये भी है कि यहां बाघों के अजब गजब एक्शन वाले वीडियो भी सामने आ जाते हैं. जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं. लोग यह भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये बाघ इस तरह का रिएक्शन क्यों कर रहे हैं. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चक्रधारा सब एडल्ट बाघ का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कुछ समय के लिए तो लोगों के लिए एक पहेली बन गया.

बांधवगढ़ में बाघन का गजब रिएक्शन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का मशहूर बाघ चक्रधारा का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने ही जारी किया है. जिसमें बाघ सड़क किनारे खड़ा हुआ है. पहले जमीन पर कुछ सूंघता है फिर मुंह को ऊपर उठाता है, जीभ निकालता है और आंखों को दबाता है. ऐसा लगता है मानो कुछ जानने की कोशिश कर रहा हो. फिर अपने आजू-बाजू देखता है. फिर जमीन को सूंघता है और अपने मस्त मौला अंदाज में सड़क को पार करते हुए आगे चला जाता है.

जब तक की ये बाघ अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता और सड़क पार करते हुए दूसरी ओर नहीं चला जाता है, तब तक वहां दोनों ओर से जिप्सियां थमी रहती हैं. बाघ के इस अद्भुत नजारे को लोग अपने कैमरों में खटाखट कैद करने लगते हैं. अब यही वीडियो तेजी से फेल रहा है. पर्यटकों का कहना है कि, बांधवगढ़ की खूबसूरती यही है कि यहां बाघ के अलग-अलग अंदाज देखकर मन खुश हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद एक पल तो ऐसा लगा मानो कि आखिर यह बाघ ऐसा क्यों कर रहा है क्या वजह है.

चक्रधारा है सब एडल्ट मेल बाघ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय बताते हैं, ”जब बाघ की टेरिटरी में किसी अन्य बाघ की एंट्री हो जाती है तब वह फ्लेहमन प्रतिक्रिया से इसका पता लगाता है. ये बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का चक्रधारा सब एडल्ट मेल है.”

क्या है फ्लेहमेन रिएक्शन?
आपको बताते हैं की आखिर फ्लेहमेन रिएक्शन क्या होता है. इस प्रतिक्रिया में जानवर अपने ऊपरी होंठ को पीछे की ओर मोड़कर सामने के दांत और मसूड़े दिखाता है. फिर सांस लेता है और कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहता है. बाघ का ये व्यवहार किसी विशेष स्थान पर किया जा सकता है. ऐसे में जानवर उस स्थान को चाट भी सकता है या फिर स्वाद से संबंधित किसी सामान्य जांच के लिए गर्दन को फैलाकर और सिर को ऊपर उठाकर फ्लेहमन क्रिया कर सकता है. फ्लेहमन प्रतिक्रिया वामेरोनेशन अंग में हवा खींचती है. इस दौरान बाघ सतर्क होकर वहां आसपास घूरते हुए खतरे को देखता है और हवा में सूंघते हुए आगे बढ़ता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |