“इतिहास हमें माफ नहीं करेगा”: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले पर मनोज झा का भारत सरकार को कड़ा संदेश

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने पर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि यह खुलेआम हमला है. एक संप्रभु देश पर हमला है. अगर हम यह साफ-साफ नहीं कह सकते, तो हम अपनी विरासत भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास भी शायद हमें माफ नहीं करेगा, क्योंकि हम अभी भी ‘अगर’ और ‘लेकिन’ का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये हमारा भारतवर्ष नहीं है.

भारत हमेशा ऐसा देश रहा है जब 1952-54 में भी ऐसा एग्रेशन होता था तो ये नहीं देखता था कि कौन सा पोल ये कर रहा है. चिंता का सबब ये है कि साल के शुरुआती दिनों में, और बहाना क्या दिया जा रहा कि ड्रग का नेटवर्क है. ये सब के सब एक दिन के स्क्रूटनी में नहीं ठहर पाएंगे. मूलत:उनकी नजर वेनेजुएला के तेल पर है, वहां के संसाधनों पर नजर है.

पूरी दुनिया को इसके बारे में चिंता होनी चाहिए

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि यह इस बात का मौका नहीं है. सवाल वेनेजुएला के बारे में है. यह उस तरह की दादागिरी है जो हम सामंती समाजों में देखते थे. उन्होंने कहा कि आपने बिना किसी उकसावे के एक देश पर हमला किया, सच तो यह है कि यह एक संप्रभु देश पर खुला हमला है.

पूरी दुनिया को इस बारे में चिंतित होना चाहिए क्योंकि कोई भी अंतर्राष्ट्रीय कानून इसकी इजाज़त नहीं देता. उन्होंने कहा कि 1952, 1954 और 1957 में जब भी दुनिया में कुछ हुआ, तब हम इतने समृद्ध नहीं थे, लेकिन हमने मजबूती से अपना रुख रखा. चाहे किसी भी सरकार की सत्ता रही हो, हमारी विदेश नीति ने इन मामलों पर कभी भी गोलमोल बात नहीं की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |