डिलीवरी की जल्दी और मौत का रास्ता: सामान पहुँचाने जा रहे Blinkit डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 30 दिसंबर देर रात की है. हादसा उस समय हुआ जब ललित चंद्रा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ स्कूटर से डिलीवरी देने निकला था. बुद्धिविहार स्थित कंपनी के वेयरहाउस से निकलते ही मझौला चौराहे की ओर जाते समय सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. आसापास ने लोगों ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत आस के अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज ललित ने दम तोड़ दिया. घटना जिले के मझौला थाना क्षेत्र की है. हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. ​आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान ललित चंद्रा ने दम तोड़ दिया और दूसरे डिलीवरी बॉय की हालत गंभीर बनी हुई है. डाॅक्टरों ने बताया कि घायल के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में कई फ्रैक्चर आए हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे यह साफ होता है कि कार सवार नशे की हालत में थे. पुलिस हर पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है.

कार छोड़कर मौके से भागे आरोपी

मृतक ललित चंद्रा और उनके साथी उस समय अपनी ड्यूटी पर थे. रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दोनों बुद्धिविहार वेयरहाउस से ऑर्डर लेकर निकले ही थे कि मझौला मार्ग पर अर्टिगा कार ने उन्हें रौंद दिया. घटनास्थल पर लोगों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद स्कूटर काफी दूर तक घिसलता चला गया. हादसे के तुरंत बाद कार सवार मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए.

हादसे में घायल दूसरे डिलीवरी बॉय का इलाज अभी चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कार को अपने कब्जे में ले लिया है, जो मुरादाबाद नंबर की बताई जा रही है. घटना के तीन दिन बाद अब इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि वह जल्द ही फरार आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में ले लेंगे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |