विवादित टिप्पणी पर जबलपुर में भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल

जबलपुर में कमानिया गेट के पास शुक्रवार देर रात उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब जैन समाज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बड़ी संख्या में समाजजन सड़कों पर उतर आए. विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना में कुछ लोगों के साथ-साथ एक पुलिस उपनिरीक्षक के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया. फिलहाल घटना को देखते हुए भारी पुलिस पर मौके पर तैनात है.

पूरा मामला कमानिया गेट स्थित बड़कुल स्वीट के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय दुकानदार राजकुमार जैन किसी काम से बड़कुल स्वीट के पास खड़े थे, इसी दौरान वहां मौजूद मैनेजर अथवा उसकी सीट पर बैठे व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई. राजकुमार जैन का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई. विवाद बढ़ने पर सामने वाले पक्ष की ओर से दो लोग बेसबॉल के डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की गई.

राजकुमार जैन ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. बताया गया कि एक अन्य आरोपी बड़कुल स्वीट के अंदर छिप गया था. यह भी बताया जा रहा है कि अगर पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर पुलिस थाने नहीं पहुंचती तो मोब लिंचिंग हो सकती थी.

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग कमानिया गेट पर एकत्रित हो गए. भीड़ आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उग्र हो गई. पुलिस ने पहले समझाइश देकर शांति बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने एक युवक के मारपीट शुरू कर दी. भीड़ नहीं मानी तो हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. मौके पर भगदड़ के हालात बन गए. जिसमें कुछ लोग घायल हुए पुलिस कर्मियों के भी चोटिल होने की बात सामने आई है.

तीन लोगों पर मामला दर्ज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमानिया गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मौके पर दो एडिशनल एसपी, चार सीएसपी सहित 10 से अधिक थानों का पुलिस बल एवं पुलिस लाईन से भी अतिरिक्त बल लगाया गया. पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया सहित अन्य गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री से माहौल और खराब न हो.

एडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि राजकुमार जैन की शिकायत पर फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमे दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हुए हैं. हालांकि, अभी तक किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही एक सब इंस्पेक्टर अनिल गौर और कुछ पुलिस कर्मियों के मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं.

जैन समाज ने किया विरोध

वहीं, जैन समाज के लोगों का आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था और किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई. समाजजनों का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जैन युवकों पर लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ नाबालिगों को भी चोटें आईं. उनका यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने पहले बेसबॉल के डंडों से हमला किया पुलिस ने उन्हें बचाने का प्रयास किया.

जैन समाज में आक्रोश व्याप्त

घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जैन समाज ने ऐलान किया है कि वे इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, आईजी कार्यालय और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि समाज की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |