पूर्णानंद गणपति मंदिर का अनोखा श्रृंगार, 31 लाख के नोटों और 15 लाख के सोने से चमके बप्पा

उज्जैन: नए साल का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर कोई टूरिस्ट प्लेस तो कोई धार्मिक स्थल पहुंचा. वहीं नए साल के खास मौक पर धार्मिक स्थलों की भी साज-सज्जा भी शानदार की गई. उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर के गर्भ गृह को तो 500 किलो फूलों से सजाया ही गया था, इसके अलावा भगवान शिव के पुत्र यानि भगवान गणेश के मंदिर को भक्तों ने नोटों से सजाया. बप्पा के मंदिर को 31 लाख नोटों से सजाया गया. साथ ही उन्हें सोने के आभूषण अर्पित किए गए.

उज्जैन पूर्णानंद गणपति मंदिर का विशेष श्रृंगार

नए साल पर बड़ी संख्या में भक्त धर्म नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं. जहां वे भगवान महाकाल के साथ दूसरे मंदिरों और स्थानों पर जा रहे हैं. उज्जैन में भगवान गणपति के मंदिर को बड़े ही अद्भुत तरीके से सजाया गया है. इंदौर गेट स्थित पूणानिंदा गणेश मंदिर को शहर के समाजसेवी और पुजारी परिवार ने भक्तों के माध्यम से 31 लाख के नोटों व 15 लाख के आभूषणों से सुसज्जित किया है. भगवान गजानंद गणपति महाराज का विशेष श्रृंगार भी इस दौरान किया गया.

जिसे देखने और भगवन के दर्शन करने बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर में 1 जनवरी से जुटी रही. मंदिर के मुख्य द्वार को फूलों की लड़ियों और पतंगों से सजाया गया.

31 लाख के नोट 15 लाख के आभूषणों से साज सज्जा

शहर के समाज सेवक व गोल्डन मैन के नाम से फेमस रोशन यादव ने बताया कि “धर्मनगरी में नव वर्ष को लेकर सनातनियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग वेस्टर्न परंपरा को छोड़ सनातनी संस्कृति की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. होटल पब में पार्टी की जगह घरों में पूजन-पाठ और मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इसे देखते हुए शहर के इंदौर गेट स्तिथ पूर्णानंद गणपति मंदिर में 1 जनवरी 2026 को खास आयोजन किया गया.

मंदिर में भगवन गणपति का विशेष श्रृंगार, पूजन आरती की गई. बप्पा के मंदिर को 31 लाख के नोट और 15 लाख तक के आभूषणों से सजाया गया. जबकि पिछले साल 21 लाख के नोटों से सजाया गया था.

साज-सज्जा में लगे 4 दिन

रोशन यादव ने बताया कि “1 जनवरी को हजारों लोगों के लिए भोजन प्रसादी भण्डारे का आयोजन किया गया था. 11 क्विंटल बूंदी के लड्डू का प्रसाद व महाआरती का आयोजन किया गया. नोटों से मंदिर को सजाने में 4 दिन का समय लगा. वहीं इस सजावट को हटाने में 2-3 दिन का वक्त लगेगा. जिसमें 10 लोगों मिलकर इन नोटों को मशीन से गिनकर गिड्डी बनाकर रखेंगे. सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो मंदिर प्रबंध समिति की निगरानी में है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |