मध्य प्रदेश में नौकरियों का इंतजार खत्म, मोहन यादव सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां

भोपाल: मध्य प्रदेश के युवाओं को इस साल सरकारी नौकरी के कई अवसर मिलने जा रहा हैं. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल सरकारी पदों पर बंपर भर्तियां करने जा रही है. इसके लिए एमपी पीएससी ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भी जल्द ही ग्रुप ए से लेकर ग्रुप डी तक बड़े स्तर पर भर्तियां करने जा रहा है. शिक्षा विभाग के ही 30 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है. उधर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आयुर्वेदिक डॉक्टर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों सहित 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर होगी भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अलग-अलग सब्जेक्ट्स और कैटेगरी में कुल 949 वैकेंसी निकाली गई है. इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदक के लिए विंडो 27 फरवरी 2026 को ओपन होगी. आवेदक एमपी पीएससी की साइट पर जाकर मार्च 2026 तक आवेदन भर सकेंगे. इन भर्तियों को आर्ट, कॉमर्स, सोशल साइंस और साइंस जैसे अलग-अलग सब्जेक्ट और वर्ग के हिसाब से किया जा रहा है.

इसमें कैमेस्ट्री पद के लिए 160 पोस्ट, फिजिक्स के लिए 145 पद, कॉमर्स के लिए 94 पद, इकोनॉमिक्स के लिए 84 पोस्ट, हिस्ट्री के लिए 77 पद, जियोग्राफी के लिए 74 पद, हिंदी के लिए 57 और अंग्रेजी के लिए 56 पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा लॉ, साइक्लॉजी, पॉलिटिकल साइंस, संस्क्रत और योगा साइंस जैसे विषयों को मिलकर कुल 949 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्र 21 से 40 साल के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

आयुर्वेदिक डॉक्टर्स के लिए भी खुली भर्ती

उधर मध्य प्रदेश आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसके लिए पिछले तीन सालों से इंतजार किया जा रहा था. यह भर्तियां मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही है. आयोग ने इसको लेकर 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू होगी. आवेदक एमपी पीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 12 अप्रैल 2026 है. 130 पदों में से 50 पद सामान्य वर्ग, 12 पद एससी, 42 पद एसटी के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से बीएएमएस डिग्री धारी युवक-युवती आवेदन कर सकेंगे.

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी पदों के लिए भर्तियां शुरू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित 155 पदों के लिए भी भर्तियां शुरू कर दी है. यह भर्तियां कुल 21 विभागों के लिए की जा रही है. इसमें 17 पद डिप्टी कलेक्टर, 18 डीएसपी, 3 वाणिज्यिक अधिकारी, 15 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, 4 जनसंपर्क विभाग, 16 सहकारिता विभाग, 10 आबकारी विभाग, वन सेवा में 6 एसडीओ, 30 रेंजर सहित अलग-अलग विभागों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और 9 फरवरी से अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. 16 अप्रैल तक अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएंगे. प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी.

अब 1 मार्च को होगी एमपी सेट 2025 की परीक्षा

उधर एमपी लोक सेवा आयोग ने एमपी सेट 2025 की नई तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. इस परीक्षा के लिए पहले 11 जनवरी 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अब यह परीक्षा 1 मार्च 2026 को होने जा रही है. तारीख में बदलाव से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए और वक्त मिल जाएगा. एमपी पीएससी ने इसकी संशोधित तारीख का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों ही पेपर में ऑब्जेटिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे.

30 हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार साल 2026 में शिक्षा पात्रता परीक्षा कराने जा रही है. इसके जरिए प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के करीबन 30 हजार पदों को भरा जाएगा. प्रदेश में वर्ग एक से लेकर 3 तक करीबन 40 हजार से ज्यादा पद खाली है. इसके लिए करीबन 30 हजार पदों के लिए पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2026 तक हो सकती है. जबकि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त 2026 में हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |