हाशिम बाबा की बुराई पड़ी भारी! बिश्नोई गैंग का कबूलनामा- ‘वसीम ज्यादा बोल रहा था, इसलिए मार दिया

दिल्ली में हुए वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. उत्तरी पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर बताया था कि आपसी रंजिश के चलते हत्या हुई है. वसीम की हत्या दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई थी. आइए जानते हैं इस हत्याकांड की पुरी कहानी क्या है.

मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. 30 और 31 दिसंबर की रात शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि चाकू लगने से घायल एक शख्स को अस्पताल लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क निवासी 33 साल वर्षीय वसीम के रूप में हुई थी.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे बने लूप के पास चाकू से हमला किया गया था. सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हत्या का केस दर्ज किया गया. इसके बाद एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.

जांच के दौरान पुलिस ने दो सगे भाइयों 26 साल के शाकिर और 22 साल के इस्लाम उर्फ बॉर्डर को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी भी बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के ही रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली. उन्होंने बताया कि मृतक वसीम के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |