अमरोहा के स्कूल में ‘बुर्का डांस’ पर बवाल: छात्रों ने लगाए ठुमके, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने मांगी माफी

यूपी के अमरोहा में एक प्राइवेट स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्निवाल कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बुर्का और इस्लाम धर्म का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक डांस करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मुस्लिम कमेटी अमरोहा के नेता मंसूर अहमद एडवोकेट ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और जिम्मेदार छात्रों व स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामला गंभीर होता देख प्रिंसिपल ने पत्र जारी कर मामले पर खेद जताया है.

वायरल वीडियो अमरोहा के मेस्को पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है. वहीं लोगों का कहना है कि यदि एक मुस्लिम स्कूल में ही इस्लाम और बुर्के का मजाक उड़ाया जाएगा तो समाज में गलत संदेश जाएगा. दूसरी तरफ प्रिंसिपल की ओर से एक पत्र सार्वजनिक तौर पर जारी किया गया है, जिसमें इस तरह के कार्यक्रम पर खेद प्रकट किया गया है और कहा गया है कि आगे से इस तरह से किसी भी आयोजन पर पूरी तरह से रोक रहेगी और स्कूल प्रशासन ऐसे बच्चों पर नियम अनुसार कार्रवाई करेगा.

धुरंधर गाने पर डांस, मचा बवाल

वायरल वीडियो, जिसमें बुर्का पहने कुछ छात्र फिल्म धुरंधर के एक गाने पर डांस कर रहे हैं. टीम राइजिंग फाल्कन द्वारा शेयर किया किए वीडियो मेस्को पब्लिक स्कूल के एक प्रोग्राम का बताया जा रहा है. विरोध इसलिए हो रहा है कि वीडियो में कथित तौर पर हिजाब और मुस्लिम धार्मिक पहचान का मजाक उड़ाया गया है.वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है, इस क्लिप में, युवाओं का एक ग्रुप बुर्का पहनकर फिल्म धुरंधर के गाने पर नाचते हुए दिख रहा है, जो साफ तौर पर हिजाब और मुस्लिम धार्मिक पहचान का मजाक उड़ा रहा है. यह वीडियो अमरोहा के मेस्को पब्लिक स्कूल में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जो पहले भी विवादों में रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |