दिनदहाड़े मर्डर से दहला महाराष्ट्र: ब्लास्ट के आरोपी असलम को बदमाशों ने घेरा, सीने में उतारीं 3 गोलियां।

पुणे बम ब्लास्ट के आरोपी असलम शब्बीर जहागीरदार उर्फ ​​बंटी जहागीरदार की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक 2012 के पुणे जेएम रोड सीरियल बम धमाकों के मामले में आरोपियों में से एक था. बुधवार दोपहर को बंटी एक रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देकर कब्रिस्तान से घर लौट रहा था, तभी दो बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी.

मृतक अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर का रहने वाला था. जर्मन हॉस्पिटल के सामने मुख्य गेट के पास दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाई. जहागीरदार एक रिश्तेदार की मोपेड पर था, जब उसे तीन गोलियां मारी गईं. श्रीरामपुर शहर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नितिन देशमुख ने बताया कि उसे सीने और पेट में गोली लगी थी. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, आरोपियों ने किया सरेंडर

घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और हत्या के दोनों आरोपियों ने रात में शिर्डी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. प्रेस में जाने तक उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक रेंज के आईजी दत्तात्रेय कराले श्रीरामपुर पहुंचे. जहागीरदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए संभाजीनगर के जीएमसीएच ले जाया गया. श्रीरामपुर के डिप्टी एसपी जयदत्ता भावर ने कहा कि एक बार जब हमें आरोपियों की कस्टडी मिल जाएगी, तो हम पूछताछ करेंगे.

जमानत पर था मृतक जहागीरदार

1 अगस्त 2012 को 5 सिलसिलेवार पुणे के जेएम रोड पर हुआ था, जिससे पूरा शहर हिल गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. जहागीरदार को जनवरी 2013 में एटीएस ने धमाकों के संदिग्धों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वह 2023 से जमानत पर बाहर था. 1997 से उसके खिलाफ 17 एफआईआर दर्ज थी.

जहागीरदार का परिवार स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है. उसकी मां श्रीरामपुर नगर परिषद की पूर्व सदस्य थीं. उनकी मृत्यु के बाद, उसकी भाभी, तरन्नुम शेख जहागीरदार ने नगर पालिका उपचुनाव जीता था. हाल ही में हुए श्रीरामपुर नगर परिषद चुनाव में, उसके चचेरे भाई रईस शेख जहागीरदार, वार्ड नंबर 8 से चुने गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |