धूं-धूं कर जली डबल डेकर बस! लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टायर फटते ही मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री

यूपी के कन्नौज में देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने से टल गया. डबल डेकर बस का टायर अचानक फटने से उसमें आग लग गई. बस में उस वक्त 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. हालांकि, ड्राइवर और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई.

घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ. जानकारी के अनुसार बस पानीपत से बिहार जा रही थी. इसी दौरान अचानक टायर फटने से तेज घर्षण हुआ और देखते ही देखते बस में आग पकड़ ली. आग लगते ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई.

यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदकर बाहर भागने लगे. ड्राइवर और परिचालक ने आग की संभावित स्थिति को भांपते हुए पहले ही सभी यात्रियों को बस से उतरवा दिया था. कुछ ही देर में पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एफएसएसओ संदीप तनवार और सीएफओ अपनी टीम व दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे.

आग लगने से बस जलकर खाक

फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने यात्रियों से बात कर उनकी मदद के लिए आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया.

समय पर खाली करवा दी थी बस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनाक्रम से संबंधित सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण टायर फटने के बाद हुआ तेज घर्षण प्रतीत हो रहा है. एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई. समय रहते बस खाली कराए जाने से बड़ा हादसा टल गया, वरना जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था. पुलिस व प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |