कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार “गरीब कैदियों हेतु सहायता योजना” अंतर्गत 04 बंदी हुए रिहा,2 की वित्तीय सहायता स्वीकृति हेतु अनुशंसा की गई

नर्मदापुरम।। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में आर्थिक रूप से कमजोर परिरुद्ध बंदी जिनके द्वारा मूल सजा पूर्ण करने के उपरांत जुर्माना की राशि अदा न करने के अथवा विधिक सहायता के माध्यम से जमानत आदेश होने के बाद भी जमानत राशि भरने में असक्षम होने पर ऐसे बंदियों को “गरीब कैदियों हेतु सहायता योजना” अंतर्गत बंधिया को रिया किया गया है तथा वित्तीय सहायता स्वीकृत के लिए अनुशंसा कर राज्य स्तरीय समिति को भेजा गया है।

जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से 2025 तक 05 दण्डित बंदियों को जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा वित्तीय सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिनमे से 04 बंदियों को रिहा किया गया है। जबकि एक और बंदी की स्वीकृति राज्य स्तर से की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 02 दण्डित बंदियों को वित्तीय सहायता स्वीकृति हेतु अनुशंसा की जाकर राज्य स्तरीय समिति को भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि देश की जेलों में बन्द गरीब कैदियों की आर्थिक स्थिति के चलते जुर्माना अदा न कर पाने अथवा जमानत राशि वहन न करने के कारण जेल में बंद है, ऐसे बंदियों का राहत देने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख सचिव गृह विभाग भारत सरकार के द्वारा सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को “गरीब कैदियों हेतु सहायता योजना” अंतर्गत दिशा-निर्देश व मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर योजना के क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये। गरीब कैदियों हेतु सहायता योजनांतर्गत राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जबकि जिले में जिला स्तर समिति पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |