मैहर में भीषण दुर्घटना, अस्थि विसर्जन करने जा रहे 3 लोगों की मौत, 12 घायल

मैहर : सोमवार देर रात मैहर में एक भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये हादसा NH-30 पर हुआ है जब अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रही एक जीप सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी. प्रत्यक्षदर्शियों विमल त्रिपाठी के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि तूफान जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन चालक उसमें दबकर मौत हो गई. उसका शव काफी देर तक स्टेयरिंग में फंसा रहा, जिसे पुलिस व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

हादसे में 3 की मौत, 12 गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाद में एक और घायल ने भी दम तोड़ दिया. शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल सहित निजी चिकित्सालयों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

कटनी से प्रयागराज अस्थि विसर्जित करने जा रहे थे

वाहन में सवार सभी लोग कटनी जिले के निवासी थे और प्रयागराज में अस्थि विसर्जन के लिए निकले थे. यात्रा के दौरान ग्राम तिलौरा के पास हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकराने के कारण यह हादसा हो गया. मृतकों में एक ही परिवार और रिश्तेदारों के शामिल होने से गांव में मातम पसरा हुआ है.

ग्रामीण बने देवदूत, बचाईं कई जानें

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायलों को बाहर निकालना शुरू किया. समय रहते किए गए इस प्रयास से कई घायलों की जान बच सकी. बाद में हाईवे पेट्रोलिंग टीम और देहात थाना पुलिस ने राहत कार्य संभाला. हालांकि, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

घायलों में जगदीश पटेल, राम समय पटेल, राम प्रताप पटेल, मुंगी बाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, झोन पटेल, कृष्ण पटेल, सत्यमान पटेल, संतलाल पटेल, मैम पटेल, सत्यम पटेल व घोगा पटेल शामिल हैं। सभी घायल कटनी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन बन रहे मौत का कारण

घटना के बाद हाईवे पर बिना संकेत खड़े भारी वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बिना रिफ्लेक्टर या चेतावनी लाइट के खड़े कंटेनर जानलेवा साबित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

देहात थाना प्रभारी रेणुका मिश्रा ने बताया, ” हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, अंधेरा और हाईवे किनारे खड़ा कंटेनर दुर्घटना के मुख्य कारण माने जा रहे हैं. पुलिस कंटेनर चालक और वाहन मालिक का पता लगा रही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |