भांडुप कांड का CCTV फुटेज: बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, मंजर देख सहम जाएंगे आप

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:35 बजे बेस्ट की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ में जा घुसी. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो कि घटनास्थल के पास एक दुकान की है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस भीड़ पर चढ़ गई.

वीडियों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक साड़ी की दुकान के बाहर कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं. तभी अचानक तेज गति से आ रही बेस्ट की बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और वो सामने खड़ी भीड़ पर चढ़ कर रुक गई.

फुटेज में कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर भागते नजर आए. वहीं कुछ लोगों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी कि वो कहीं भाग पाते. वो चंद सेकेंड में बस की चपेट में आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया.

14 लोग बस की चपेट में आए

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 14 पैदल यात्री बस की चपेट में आए थे. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं.

बस ड्राइवर को हिरासत में लिया

बेस्ट बस हादसे को लेकर डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा बस की तेज रफ्तार, ब्रेक फेल होने या ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ.

सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह भयावह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही भांडुप पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया. स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |