नोएडा में खूनी खेल: पत्नी के सीने में उतारा चाकू, फिर खुद फंदे पर झूला पति; पड़ोसियों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद ने पति-पत्नी दोनों की जान ले ली. गुस्से में आकर पति ने पहले अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दोहरे हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई.

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल पुत्र जोगेंद्र पाल के रूप में हुई है जो मूल रूप से सकरौली, एटा का रहने वाला था. वो पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी अनीता के साथ सरस्वती कुंज बिसरख में किराए के मकान में रह रहा था. अनिल एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था जबकि उसकी पत्नी अनीता साफ-सफाई का कार्य करती थी.

घरेलू क्लेश के चलते बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, 28 दिसंबर की सुबह को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ. फिर दोनों अपने अपने कामो पर चले गए रात को जब वापस कमरे में लौटे फिर वही विवाद दोबारा होने लगा. उस समय उसकी पत्नी सब्जी काट रही थी. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अनिल ने चाकू से पत्नी अनीता पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण अनीता की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की आत्महत्या

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि अनिल घबरा गया और उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को शक हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलने पर दोनों के शव मिले.

पुलिस और फील्ड यूनिट ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है.

इलाके में पसरा सन्नाटा

इस दर्दनाक घटना के बाद सरस्वती कुंज इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इतना गंभीर रूप ले लेगा.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |