‘तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगी जंग’, कांग्रेस स्थापना दिवस पर खरगे का हुंकार- ‘बचाएंगे देश का जल-जंगल-जमीन’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं व जन अधिकारों को कमजोर कर रही है. खरगे ने मनरेगा को नष्ट करने और पूंजीपतियों के लिए कानून बनाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी की नीतियों को देश हित के खिलाफ बताया है.

कांग्रेस के 140 वे स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया. इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए, UPA सरकार ने लोगों के अधिकारों की सुरक्षा को बढ़ाया. जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब RTI, RTE, खाद्य सुरक्षा, MGNREGA, वन अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून बनाए गए.

संविधान और लोकतंत्र खतरे में है- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम करती रही है. आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. खरगे ने कहा कि कांग्रेस का सौभाग्य है कि देश की सभी प्रमुख हस्तियां कांग्रेस से जुड़ी रहीं हैं. महात्मा गांधी के नेतृत्व में सभी वर्गों के लोग जुड़े रहे और लड़ते रहे हैं. कई देश आजाद हुए लेकिन भारत सिर्फ ऐसा है जहां लोकतंत्र जीवित है. कांग्रेस की सोच समाज को आगे ले जाने की रही है.

आगे कहा कि 62 सालों तक करोड़ों कांग्रेसियों ने संघर्ष किया, जेल गए और देश के लिए लड़ाई लड़ी, जिसके कारण हमें आज़ादी मिली. मैं कांग्रेस के संस्थापकों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं. मैं भरोसा दिलाता हूं कि कांग्रेस उस भारत के लिए काम करती रहेगी जिसका उन्होंने सपना देखा था. कांग्रेस के झंडे और महात्मा गांधी के नेतृत्व में गरीब और किसान लड़ते रहे.

जल जंगल और जमीन खतरे में है- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस की तरफ से बनाई संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है. RSS और बीजेपी नेताओं ने देश के संविधान, तिरंगा झंडा और वंदे मातरम को स्वीकार नहीं किया. जल जंगल और जमीन खतरे में है. जनता के अधिकारों को छिनने का काम किया जा रहा है. बीजेपी सरकार ने मनरेगा को नष्ट कर दिया. सरकार फर्जी आंकड़ों से खेल रही है. बीजेपी सरकार पूंजीपतियों के लिए कानून बना रही है.

कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी. उस समय 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में यह पार्टी बनी थी. आज कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |