हुमायूं कबीर की नई पार्टी ‘JUP’ की हुंकार: 182 सीटों पर ताल ठोकेंगे, ममता-BJP को रोकने का बनाया प्लान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब उन्होंने साफ कर दिया है कि बंगाल चुनाव में 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने ये भी दावा किया उनकी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन हो सकता है.

हुमायूं कबीर ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ उनकी बातचीत चल रही है. आने वाले दिनों में ओवैसी की AIMIM और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) से गठबंधन हो सकता है. कबीर ने ममता बनर्जी पर मुस्लिमों को धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे.

इससे पहले, कबीर ने कहा था कि उनकी पार्टी उन्नयन पार्टी (JUP) राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनका लक्ष्य कम से कम 90 सीटें जीतना था.

ममता बनर्जी ने दिया मुस्लिमों को धोखा

हुमायूं कबीर ने कहा “हमारा सिर्फ एक लक्ष्य है: BJP को रोकना है. जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, जैसे ममता बनर्जी, वे ही हैं जिन्होंने हर कदम पर मुस्लिम समुदाय को धोखा दिया है. उन्होंने वक्फ (एक्ट) के मामले में समुदाय को धोखा दिया. उन्होंने कहा कि वे इसे अकेले संभालेंगे, लेकिन असल में उन्होंने लोगों को धोखा दिया.”

31 दिसंबर को होगा गठबंधन का ऐलान

हुमायूं ने कहा, “182 सीटों पर चुनाव लड़कर हम किस तरह के नतीजे हासिल करेंगे? मैं आपको बताता हूं, एक चमत्कारी नतीजा होगा. कुछ ऐसा जो पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता हासिल करने में नाकाम रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “बंगाल की राजनीति के भविष्य में, मैं और ISF एक साथ आ रहे हैं. अगर AIMIM भी शामिल होती है, तो उनका स्वागत है.”

उन्होंने अभी तक सीट बंटवारे के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है. हुमायूं ने कहा कि वह उन लोगों का 31 दिसंबर तक इंतजार करेंगे जिनके साथ वह गठबंधन पर चर्चा कर रहे हैं, फिर वह गठबंधन के विवरण की घोषणा करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |