“ओवैसी की पार्टी में ‘गृहयुद्ध'”: उम्मीदवार के नाम पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे; महाराष्ट्र AIMIM में भारी बवाल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के किराडपुरा इलाके में AIMIM पार्टी के दो गुटों के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला. वार्ड नंबर 12 से मोहम्मद इसरार को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था. इस फैसले की खुशी में उनके समर्थकों ने एक भव्य रैली निकाली. हालांकि, जैसे ही यह रैली किराडपुरा इलाके में पहुंची, पार्टी के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया और पार्टी के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई.

इस टकराव की मुख्य वजह यह थी कि वार्ड नंबर 12 से AIMIM के हाजी इसाक भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. पार्टी द्वारा मोहम्मद इसरार के नाम पर मुहर लगने से हाजी इसाक के समर्थक नाराज हो गए थे. जैसे ही इसरार समर्थकों की रैली किराडपुरा पहुंची, हाजी इसाक के समर्थकों ने उसे रोक दिया.

पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

कैंडिडेट को लेकर दो गुटों में मारपीट

बता दें कि महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं. दो दिन पहले ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. उनके ऐलान के बाद ही कई दावेदारों में असंतोष देखा जा रहा था. इसी असंतोष की वजह से यह हंगामा हुआ और पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गये.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले नारेबाजी से शुरुआत हुई फिर यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया. गुस्साए दावेदारों के समर्थकों ने रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और कैंडिडेट के साथ मारपीट की.

नाराज पार्टी समर्थकों ने मचाया हंगामा

इस दौरान विक्षुब्ध दावेदारों ने कहा कि यदि पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार नहीं करती है तो किराडपुरा इलाके से पार्टी का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा. स्थिति बिगड़ते देखकर उम्मीदवार को अपने समर्थकों के साथ भागने के लिए बाध्य होना पड़ा.

दूसरी ओर, जैसे ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिंसी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |