इन्फ्लुएंसर्स का राई का पहाड़, एक मध्य प्रदेश में बनाएगा बुर्ज खलीफा तो दूसरा पहुंचा थाना

इंदौर: एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिछले दिनों दुबई में जाकर भारत की सड़कों और नेताओं को लेकर एक कॉमेडी रील बनाई थी. इस रील के वायरल होते ही एक अन्य इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा ने उन्हें समझाइश देते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. वीर शर्मा का आरोप है कि, इस वायरल वीडियो पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. जिसके बाद इन्फ्लुएंसर वीर इंदौर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पर पहुंचे. जहां उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की है.

भारत की सड़कों को लेकर बनाई थी रील
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिछले दिनों विदेश दौरे के दौरान वहां की सड़कों को भारत की सड़कों से अच्छा बताया था. साथ ही एक कॉमेडी रील भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी. जिसमें उन्होंने देश की सड़कों की तुलना दुबई की सड़कों से की थी. इसी दौरान उन्होंने भारत के नेताओं पर भ्रष्टाचार करने का कटाक्ष भी किया था. जिसके बाद उनका अलग-अलग तरह से विरोध हो रहा है. इसी कड़ी में उनके ही साथी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वीर ने उन्हें इस तरह के देश की बदनामी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालने को लेकर समझाइश देते हुए रील बनाकर पोस्ट कर दी थी.

समझाइश देने वाली रील पर मिल रही धमकियां
वीर शर्मा का आरोप है, इस वीडियो पर उन्हें कुछ लोग लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. इस मामले को लेकर वीर आज शुक्रवार को इंदौर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और वहां पर उन्होंने एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही एक शिकायती आवेदन देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने की कार्रवाई की बात
मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ”प्रारंभिक तौर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वीर शर्मा के द्वारा शिकायत की गई है और उसे पूरे मामले की अब जांच पड़ताल की जा रही है.” दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के द्वारा पिछले काफी दिनों से एक दूसरे के खिलाफ अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल किए जा रहे हैं.

अभद्र व्यवहार के लिए इनफ्लुएंसर ने पुलिस से मांगी माफी
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सोनू वर्मा ने पुलिस के साथ बदतमीजी की थी. जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था. शुक्रवार को इनफ्लुएंसर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के समक्ष पहुंचा और अभद्र व्यवहार के लिए पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगी. पुलिस ने उनकी विधिवत गिरफ्तारी की. साथ ही पुलिस ने उन्हें समझाइश भी दी. पिछले दिनों गाड़ी टकराने की बात को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सोनू वर्मा और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया था.

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सोनू वर्मा अपने एक मित्र के साथ कहीं पर जा रहा था. इसी दौरान गाड़ी टकराने की बात को लेकर वहां पर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया. इस दौरान मौके पर हीरा नगर पुलिस भी पहुंच गई. अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी के साथ इनफ्लुएंसर ने अभद्र व्यवहार किया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने सोनू वर्मा और उसके साथी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |