“न्यू ईयर पर ‘व्हाइट’ गिफ्ट”: हिमाचल में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार, सैलानियों की लगी लॉटरी

नए साल की शुरुआत होने वाली है. इस मौके पर लोग तरह-तरह से जश्न मनाते हैं. न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोग घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर आपने भी न्यू ईयर पर पहाड़ों की सैर करने का प्लान बनाया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को बर्फबारी की आशंका जातई गई है. यानी नए साल पर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे.

हालांकि, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार कम लग रहे हैं. उत्तराखंड में अभी तक बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हो सकता है कि नए साल पर पर्यटकों को बर्फबारी का तोहफा मिल जाए. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश की संभावना है. नया साल मनाने के लिए लोग ज्यादातर नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, लैंसडोन, मुक्तेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में नए साल पर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है. बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद उत्तराखंड में ठंड में और इजाफा होगा. मौसम विभाग की मुताबिक 31 दिसंबर और एक जनवरी को जहां ऊंचाई वाले जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है.

राजधानी देहरादून, उधमसिंहनगर, ऋषिकेश में 29 दिसंबर तक कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में एक जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गंगोत्री, चमोली, हेमकुंड, केदारनाथ, मुनस्यारी, यमुनोत्री समेत कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर 26 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक न्यूनतम तापमान माइनस में रहेगा. यानी इन इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने वाली है.

हिमाचल प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी नए साल पर मौसम सर्द रहने वाला है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है. बर्फ देखने की उम्मीद लेकर पर्यटक हिमाचल प्रदेश में पहुंचने भी शुरू हो गए हैं, लेकिन ज्यादातर मशहूर पर्यटन स्थलों पर अब तक बर्फबारी नहीं हुई है. शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला, डलहौजी और कसौली जैसे स्थानों पर फिलहाल बर्फ नहीं है. अभी सिर्फ लाहौल-स्पीति के रोहतांग पास और शिंकुला दर्रे में ही बर्फ देखने को मिल रही है.

अब मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक बिलासपुर, धर्मशाला, हमीरपुर, सोलन, सुरेंद्रनगर और ऊना में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आने वाले दिनोंमें बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 28 दिसंबर से एक जनवरी तक चंबा, डलहौजी, मनाली और स्पीति में बर्फबारी की संभावना है. वहीं केलांग समेत कई इलाकों में माइनस में तापमान रहेगा.

ढाई लाख पर्यटक पहुंचे शिमला

इसके बावजूद पर्यटकों की भीड़ कम नहीं हुई है. 18 से 24 दिसंबर के बीच शिमला में 54 हजार से ज्यादा टूरिस्ट वाहनों की एंट्री हुई, जिससे करीब ढाई लाख पर्यटक शिमला और आसपास के इलाकों में पहुंचे. वहीं, मनाली में एक हफ्ते में करीब एक लाख सैलानी आए, जो मॉल रोड पर घूमते और जश्न मनाते नजर आए. बर्फ देखने के लिए ज्यादातर पर्यटक रोहतांग पास जा रहे हैं, जो मनाली से करीब 51 किमी दूर है. इसके अलावा शिंकुला दर्रे में भी बर्फ मौजूद है.

इसके अलावा 28 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ 28 दिसंबर से एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दोनों राज्यों के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा.जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में इसके असर से बर्फबारी के आसार बने हैं. हालांकि, शिमला में इस विक्षोभ के बावजूद बर्फबारी की कम संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |