सुकमा के नक्सल प्रभावित उरसांगल में नया सुरक्षा कैंप, सालभर में अब तक खुले 23 कैंप

सुकमा: छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम उरसांगल में सुकमा पुलिस ने एक नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया है. यह कैंप 17 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत स्थापित किया गया, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित दुर्गम इलाकों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को गति देना है. कैंप की औपचारिक जानकारी 24 दिसंबर 2025 को साझा की गई.

नए सुरक्षा कैंप से गांव वालों में उत्साह

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नए सुरक्षा कैंप की स्थापना के अवसर पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को साड़ी और कपड़े बांटे गए. इस दौरान ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा की उपस्थिति में ‘पोदला उरस्कना’ (वृक्षारोपण) और ‘एक पेड़ शहीद के मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया.

यह सुरक्षा कैंप बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ सुकमा रेंज के उप महानिरीक्षक आनंद राजपुरोहित, सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कुमार मयंक, कमांडेंट 159 बटालियन सीआरपीएफ, अमित चौधरी, कमांडेंट COBRA-201, रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) एवं अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन और पर्यवेक्षण में स्थापित किया गया है.

नक्सल विरोधी अभियानों को मिलेगी मजबूती

सुरक्षा कैंप की स्थापना से उरसांगल और आसपास के इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती मिलेगी. साथ ही ग्रामीणों को अब विकासात्मक योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। कैम्प के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, पीडीएस दुकानें, शिक्षा व्यवस्था एवं मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार संभव होगा। इससे वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी.

सालभर में 23 नए सुरक्षा कैंप

पुलिस प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक सुकमा जिले में कुल 23 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा चुकी है. इन कैंपों के कारण नक्सल उन्मूलन अभियान में स्पष्ट तेजी आई है. इसी का परिणाम है कि साल 2024 से अब तक 599 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि अलग अलग नक्सल ऑपरेशन में 71 माओवादियों को मार गिराया गया और 460 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि नियद नेल्लानार योजना के तहत टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, तुमालपाड़, रायगुड़ेम, उसकावाया, नागाराम, पेदाबोडकेल सहित अब उरसांगल में सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है.

नियद नेल्लानार योजना क्या है

नक्सल प्रभावित बस्तर में छत्तीसगढ़ सरकार ने नियद नेल्लानार योजना की शुरुआत की है. इस योजना का अर्थ होता है हमारे लोगों का घर या हमारे लोगों की राह. इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं. नियद नेल्लानार योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों में विश्वास बढ़ाना है. इस योजना के तहत बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बैंकिंग, संचार सहित कई सुविधाएं पहुंचाई जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |