बेंगलुरु में सनसनी: पति ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, एक हफ्ते पहले भेजा था तलाक नोटिस

बेंगलुरु में पत्नी से तलाक को लेकर विवाद होने के बाद पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सड़क पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, पति को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था. इसके चलते उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था.

बालमुरुगन और भुवनेश्वरी की शादी साल 2011 में हुई थी. वे तमिलनाडु के सलेम से अपने दो बच्चों के साथ बेंगलुरु के राजाजीनगर में बस गए. बालमुरुगन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था, जबकि उनकी पत्नी भुवनेश्वरी बैंक में कार्यरत थीं. हालांकि, बालमुरुगन को अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था. इसके चलते वह अक्सर पत्नी से लड़ता-झगड़ता रहता था. इस बात से तंग आकर साल 2024 में भुवनेश्वरी पति से अलग होकर केपी अग्रहारा में रहने लगी.

पत्नी ने लगाई थी तलाक की अर्जी

इसके बाद उसने पति से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की और फिर कोर्ट ने इस संबंध में मुरुगन को एक नोटिस जारी किया. नोटिस मिलने के बाद मुरुगन कोर्ट में पेश हुआ. इसी दौरान भुवनेश्वरी भी सुनवाई के लिए उपस्थित हुईं और सभी सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों अदालत से बाहर आ गए. कोर्ट से बाहर आते ही पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कि बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई.

पति ने गोली मारकर की हत्या

एक हफ्ते बाद मौका मिलते ही पति मुरुगन ने पत्नी को बीच सड़क गोली मारी दी. अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद मुरुगन सीधे मगदी रोड पुलिस स्टेशन गया और सरेंडर कर दिया. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और मामला दर्ज किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मुरुगन ने अपनी पत्नी के अनैतिक संबंध के शक और तलाक मांगने के कारण उसकी हत्या की थी. पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच की है.

घात लगाकर मारी गोली

इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पश्चिम डिवीजन के डीसीपी एस. गिरीश ने कहा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र में घटी. पति फिलहाल बेरोजगार था. पिछले दो सालों से उनके बीच अनबन चल रही थी. पत्नी हावनूर सर्कल के पास एक बैंक में काम करती थी और अपने घर जाने के लिए 3 किलोमीटर पैदल जा रही थी. यह देखकर पति ने घात लगाकर उसे गोली मार दी.उसने कुल 5 गोलियां चलाईं, जिनमें से 2 सिर में और 2 हाथ में लगीं. वहीं, एक गोली मिस हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |