नोएडा हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या, बिहार से इंजीनियर बनने का सपना लेकर आया था आकाशदीप

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को जब काफी देर तक छात्र बाहर नहीं निकला, तो साथ रहने वाले छात्रों ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. दरवाजा खुलवाने पर छात्र का शव पंखे से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान आकाशदीप (26 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा के डीटीसी कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. आकाशदीप नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एसएनएच हॉस्टल में रह रहा था.

कमरे से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में आकाशदीप ने लिखा है कि वह पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से काफी परेशान हो चुका था. उसने यह भी लिखा है कि इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और किसी का कोई दोष नहीं है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने जताया शोक

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. प्रथम दृष्टया मामला पढ़ाई के तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल है. साथी छात्र भी इस घटना से सदमे में हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |