पति ने शेयर कर दिए पत्नी के साथ शूट किए बैडरूम के सीन…अब नई करतूत से पुलिस भी हैरान, कड़े एक्शन की तैयारी

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जहां पति पत्नी के पवित्र रिश्तों को दागदार करने वाले हैवान पति ने अब पत्नी को धमकियां देना शुरु कर दिया है। डरी सहमी पत्नी ने पुलिस की शरण ली है और एसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी जान की रक्षा की फरियाद की है।

दरअसल, कुछ दिन पहले पीड़िता के पति ने उसे मीठा बातों में उलझाकर अंतरंग पलों का वीडियो शूट किया था। इसके बाद पत्नी संग बिताए निजी पलों का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया था। मामला अभी पुलिस के पास ही है कि अब हैवान पति अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके चलते बदनामी के साथ-साथ अब महिला की जान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अपने परिजनों के साथ सोमवार की शाम एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अपने जान माल की रक्षा किए जाने की फरियाद की है।

गौरतलब है कि समान थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने परिजनों के साथ समान थाने पहुंचकर पति के विरुद्ध शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में अन्य आरोपी पीड़िता की सास ससुर और नंद की गिरफ्तारी की थी लेकिन पुलिस पूरे मामले के मुख्य आरोपी शिवम साहू को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह फोन लगाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |