सरपंच का अनोखा अंदाज़, भालू बनकर गांव को बंदरों से दिलाई राहत

चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना आम बात मानी जाती है, लेकिन उन वादों को निभाना हर जनप्रतिनिधि के बस की बात नहीं होती. तेलंगाना के निर्मल जिले से आई एक खबर ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो अनोखे तरीके से भी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है. हाल ही में यहां हुए सरपंच चुनाव के बाद एक युवा सरपंच अपने वादे को निभाने के लिए खुद मैदान में उतर आए और उनकी पहल अब चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, निर्मल जिले के कदेम मंडल स्थित लिंगपुर गांव पिछले तीन वर्षों से बंदरों के आतंक से परेशान था. गांव में बंदरों की संख्या इतनी बढ़ गई थी कि वे फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घरों में घुसकर रोजमर्रा की चीजें भी छीन ले जाते थे. ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या से निजात पाने की कोशिश की. पिछले साल गांव वालों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए, लेकिन कुछ बंदर पकड़े जाने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी.

चुनाव जीतने के बाद निभाया अपना वादा

इस बार सरपंच चुनाव के दौरान बंदरों का आतंक ही गांव का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया. ग्रामीणों ने उम्मीदवारों से साफ कह दिया कि जो भी जीते, उसे इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा. इसी बीच चुनाव मैदान में उतरे कुमारी रंजीत ने वादा किया कि वे किसी भी कीमत पर गांव को बंदरों के आतंक से मुक्त कराएंगे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने वादे को निभाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया.

भालू का वेश धारण कर भगाए बंदर

सरपंच कुमारी रंजीत ने भालू का वेश धारण किया और पूरे गांव की गलियों में घूम-घूमकर बंदरों को भगाने लगे. जैसे ही बंदरों ने भालू के रूप में सरपंच को देखा, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे. सरपंच ने घंटों तक गांव का चक्कर लगाया, जिससे बंदरों का झुंड गांव छोड़कर जंगल की ओर चला गया. यह नजारा देखकर ग्रामीण हैरान भी हुए और खुश भी.

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी जनप्रतिनिधि ने समस्या के समाधान के लिए खुद इतना प्रयास किया हो. युवा सरपंच के इस कदम की गांव ही नहीं, आसपास के इलाकों में भी जमकर तारीफ हो रही है. कुमारी रंजीत ने कहा कि अगर भविष्य में बंदर दोबारा गांव में लौटते हैं, तो वे फिर से किसी नए रूप में उतरने के लिए तैयार हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |